नई दिल्ली, जनवरी 23। भला सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदना कौन नहीं चाहेगा। मगर इस तरह का मौका रोज रोज और हर किसी को नहीं मिलता। फिलहाल एक ऐसा मौका आया है, जिसमें आप भी सस्ते दामों पर घर, मकान आदि खरीद सकते हैं। दरअसल एक नीलामी होने जा रही है, जिसमें मकान, फ्लैट और ऑफिस सस्ते में मिल सकते हैं। ये नीलामी आयोजित करेगा बैंक ऑफ बड़ौदा। आपको बता दें कि अकसर बैंक इस तरह की नीलामी आयोजित करते हैं, जिनमें जब्त की हुई प्रॉपर्टी नीलाम की जाती है।
कब मिलेगा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा 29 जनवरी 2022 को एक मेगा ई-ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है। इस नीलामी में भारत के अलग-अलग जोन में कई तरह की प्रॉपर्टी की नीलामी होगी। इसकी जानकारी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक ट्वीट किया है। साथ ही बैंक ने मेगा ई-ऑक्शन की जानकारी भी दी है। बैंक के अनुसार नीलामी में घर, ऑफिस आदि मिल सकते हैं। आप अपनी पसंद की प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे।
क्यों होती है नीलामी
बैंक ऑफ बड़ौदा जिस तरह की नीलामी आयोजित करने जा रहा है, ऐसी नीलामी उन प्रॉपर्टी की होती है जिन पर कर्ज होता है। लोग कर्ज के एवज प्रॉपर्टी गिरवी रखते हैं और लोन चुका नहीं पाते। फिर बैंक ऐसी गिरवी प्रॉपर्टी को जब्त कर लेता है। फिर अपना पैसा वसूलने के लिए इनकी नीलामी करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक आगामी ई-ऑक्शन सरफेसी एक्ट के तहत होगी।
क्या-क्या बिकेगा नीलामी में
बैंक ऑफ बड़ौदा की नीलामी में घर, फ्लैट, ऑफिस स्पेस, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी, जमीन और प्लॉट को नीलाम किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट के अनुसार नीलामी में प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक खरीदार ibapi.in पोर्टल पर जाएं। इस पर आप बिना रजिस्ट्रेशन/ लॉगिन के सीधे एक्सेस कर सकते हैं। अपनी मर्जी और सुविधा के अनुसार प्रॉपर्टी आदि चुनें। आपको अलग-अलग राज्य और जिले के हिसाब से प्रॉपर्टी मिल जाएगी।
लीजिए पूरी जानकारी
जैसा कि हमने बताया कि नीलामी में मकान, फ्लैट्स, ऑफिस स्पेस, जमीन / प्लॉट्स, औद्योगिक प्रॉपर्टी आदि नीलाम होगी। बता दें कि ibapi.in एक कॉम प्लेटफॉर्म है, जहां बैंकों द्वारा नीलाम की जाने वाली संपत्तियां लिस्ट होती हैं। कोई भी संपत्तियों की डिटेल लेने और नीलामी में भाग लेने के लिए इस पोर्टल पर जा सकता है।
नीलामी के फायदे
आपको इस तरह की नीलामी के कई फायदे मिलेंगे। जैसे कि क्लियर टाइटल, तुरंत कब्जा मिलेगा, आसान शर्तों पर बैंक से लोन। यदि आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो bankofbaroda.in पर लॉगिन करें। या आधिकारिक वेबसाइट ibapi.in पर विजिट करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications