Fixed deposit Interest Rate: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा निवेश करने वाले निवेशक इन दिनों काफी खुश हैं। उनके खुश होने का कारण भी है, एफडी पर ब्याज दरें अब 8 प्रतिशत को पार करने लगी हैं। बात अगर 80 के दशक की करें तो, तब के समय एफडी पर ब्याज दरें (Interest rates on FD) 13 प्रतिशत तक होती थी। पिछले कुछ सालों से ब्याज दरें काफी हद तक कम हुई है। लेकिन पिछले 5 महीनों से एफडी पर ब्याज (Interest on FD) दर बढ़ी है। आरबीआई (RBI) ने मुद्रास्फिती के प्रभावो से लड़ने के लिए रेपो दरों को लगातार बढाया है। अपने देश में एफडी सीनियर सिटीजंस के बीच एक लोकप्रिय निवेश विकल्प रहा है। वर्तमान में कुछ बैंक सीनियर सिटीजंस के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं। चलिए कुछ बैंको के विषय में आपको बताते हैं।

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank)
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर बेहतरीन ब्याज दर की पेशकश करता है। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एक 999 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है। इस स्पेशन फिक्स जमा स्कीम में बैंक सामान्य नागरिकों से 8 प्रतिशत की शानदार ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, 999 दिन के एफडी स्कीम पर सीनियर सिटीजंस को 8.50 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। ESAF Small Finance Bank के इस स्पेशल एफडी स्कीम का फायदा 30 नवंबर 2022 तक ग्राहक उठा सकते हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रेपो दरो में बढ़ोत्तरी के बाद हाल ही में एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। Suryoday Small Finance Bank बैंक ने सभी सयम अवधि के एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत से 0.52 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की है। Suryoday Small Finance Bank बैंक 999 दिनों की स्पेशनल एफडी जमा पर सामान्य ग्राहकों से 8.01 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 8.26 फीसदी के ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance bank)
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स जमा पर बेहतरीन ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यहां ग्राहक एफडी पर 8.3 फीसदी तक का रिटर्न पा सकते हैं। Unity Small Finance bank 366 दिन की एफडी पर वरिष्ट नागरिकों को 8.3 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं, सामान्य नागरिक समान अवधि के फिक्स जमा के लिए 7.80 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक ने अभी कुछ दिन पहले ही 366 दिन यानी कि एक साल, एक दिन की एफडी स्कीम शुरू की है। यह ऑफर 30 नवंबर 2022 तक मान्य होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications