नयी दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मार्च 2020 से गंभीर मंदी के दौर से गुजर रहा था। मगर पिछले कुछ महीनों में सेक्टर ने शानदार रिकवरी की है। त्योहारी सीजन में भी कार सेगमेंट में अच्छी खासी बिक्री देखी गई। दूसरी तरफ कार कंपनियों की तरफ से दिए गए डिस्काउंट का भी अच्छा असर देखने को मिला। त्योहारी सीजन बीत गया है, मगर कार कंपनियों की तरफ से अभी भी ढेर सारे मॉडलों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कारों पर शानदार डिस्काउंट लेने का आपके पास 30 नवंबर तक मौका है। जो कंपनियां अभी भी डिस्काउंट दे रही हैं उनमें क्विड, टाटा, होंडा, हुंडई और मारुति शामिल हैं। आइए जाइए जानते हैं किस कार मिल रहा कितना डिस्काउंट।
रेनॉल्ट दे रही 1 लाख रु तक डिस्काउंट
रेनॉल्ट अपनी कारों पर 1 लाख रु तक का डिस्काउंट दे रही है। रेनॉल्ट क्विड पर आपको 49000 रु तक बचा सकते हैं। इसी तरह रेनॉल्ड ट्राइबर पर 39 हजार रु तक की सेविंग्स तक की जा सकती है। इसमें 200 हजार रु का एक्सचेंज बेनेफिट और 10 हजार रु का लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसके अलावा 9 हजार रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। रेनॉल्ड डस्टर पर 1 लाख रु तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें 50,000 रु तक कैश बेनेफिट, 20,000 रु तक का लॉयल्टी बेनेफिट और 25 हजार रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट शामिल है। टर्बोचार्ज्ड रेनॉल्ट डस्टर पर 45,000 रु तक के बेनेफिट के साथ 30,000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।
मारुति दे रही भारी डिस्काउंट
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपनी डिजायर, विटारा ब्रेजा और अर्टिगा पर नवंबर में 46,000 रुपये तक के ऑफर दे रही है। इनमें डिजायर पर 10,000 रु की छूट, 25,000 रु का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है। यानी इस कार पर कुल 41 हजार रु तक का डिस्काउंट है। मारुति की विटारा ब्रेजा पर 20,000 रु की छूट, 20,000 रु का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर मिलेगा। आखिर में अर्टिगा का नंबर है। इस कार पर केवल 6 हजार रु का कॉर्पोर्ट ऑफर दिया जा रहा है।
टाटा का डिस्काउंट ऑफर
टाटा अपनी टिगोर पर 30000 रु तक के बेनेफिट दे रही है। टाटा टिगोर पर 15 हजार रु का डिस्काउंट और 15 हजार रु का ही एक्सचेंज बोनस मिलेगा। टाटा नेक्सन पर आपको 15 हजार रु का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। टाटा हैरियर पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा XZ+, XZA+ और डार्क एडिशन को छोड़कर बाकी वेरिेएंट्स पर आपको 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है।
हुंडई दे रही 1 लाख रु तक के बेनेफिट
हुंडई की जिन कारों पर डिस्काउंट बेनेफिट मिल रहा है उनमें सैंट्रो पर 45 हजार रु तक के ऑफर शामिल हैं। इसी तरह कंपनी की ग्रैंड आई 10 पर आपको 60 हजार रु तक के डिस्काउंट मिलेंगे। कंपनी की तीसरी कार ग्रैंडआई 10 नियोस, जिस पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर 25 हजार रु तक बचा सकते हैं।
एलांट्रा पर बचाएं 1 लाख रु
हुंडई अपनी एलांट्रा पर 1 लाख रु के बेनेफिट दे रही है। इसक अलावा कंपनी की तरफ से अपनी हुंडई आई20 पर 75 हजार रु और हुंडई औरा पर नवंबर महीने मे 30 हजार रु के बेनेफिट दिए जा रहे हैं।
होंडा दे रही सबसे तगड़ा डिस्काउंट
जितनी भी कार कंपनियां नवंबर में डिस्काउंट दे रही हैं उनमें होंडा सबसे तगड़े बेनेफिट दे रही है। होंडा अमेज पर 47 हजार रु तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं। होंडा सिटी पर आपके पास 30000 रु का एक्सचेंज बोनस हासिल करने का मौका है। आपको इसके फिफ्थ जनरेशन पर एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
होंडा सिविक पर 2.5 लाख रु तक का डिस्काउंट
होंडा सिविक के हर पेट्रोल वेरिएंट पर 1 लाख रु तक का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 2.5 लाख रु तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा होंडा अपनी जैज और डब्लू-आर पर पर 40-40 हजार रु के बेनेफिट दे रही है। इनमें डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनेफिट शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications