नई दिल्ली, जुलाई 31। आज के समय में सरकारी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। सरकारी नौकरी के लिए युवा सालों साल मेहनत और तैयारी करते हैं। मगर सब को सराकरी नौकरी नहीं मिल पाती। बहरहाल यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा चांस है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
इस कंपनी ने निकाली भर्तियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कुल तीन पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट का एडरेस है https://www.uppcl.org। बताते चलें कि इन पदों पर 10 अगस्त 2022 से आवेदन शुरू होगा। यानी अभी आप आवेदन नहीं कर सकते।
कब तक होगा आवेदन का मौका
जिन पदों पर भर्तियां निकाली गयी हैं, उन पर आवेदन करने की आखिरी तारिख 31 अगस्त 2022 है। आपके पास 22 दिन होंगे आवेदन करने के विए। भर्ती कंप्यूटर असिस्टेंट के 3 पदों पर की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद शामिल रहेंगे।
चेक करें योग्यता
यदि आप इन पदों में से किसी पर आवेदन करना चाहते हैं तो पहले ही योग्यता की जांच कर लें। योग्यता देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदनकर्ताओं के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए, वरना बात नहीं बन पाएगी।
कितनी होगी सैलेरी
आवेदन करने के लिए आपसे 1180 रुपये की आवेदन फीस ली जाएगी। बात करें सैलरी की तो इन पदों पर लेवल 4 के तहत 27,200 रु से 86100 रु प्रति महीने तक की सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा रखी गयी है। आयु सीमा 21 साल से 40 साल तक है। पर यदि आप अरक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं तो आपको आयु सीमा मे छूट मिलेगी।
जानिए चयन की प्रक्रिया
ऊपर बताए गए पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को दो चयन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद स्किल टेस्ट भी होगा। स्किल टेस्ट में कंप्यूटर संबंधित 50 अंकों के इतने ही यानी 50 सवाल पूछे जांएगे। इसके अलावा रीजनिंग, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से 180 अंकों के 180 सवाल पूछे जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications