नई दिल्ली, जनवरी 20। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने ऑफिसर ग्रेड ए पदों के लिए आवेदकों से आवेदन मांगने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य आवेदक सेबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2022 है। अधिसूचना के अनुसार कुल 120 भर्तियां की जाएंगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए सेबी में अधिकारी बन बढ़िया नौकरी पाने का है। बता दें कि इन भर्तियों पर मिलने वाली सैलेरी 1 लाख रु से अधिक है।
किन पदों पर होंगी भर्ती
सेबी ने जिन पदों पर भर्तियां निकाली हैं, उनमें जनरल स्ट्रीम, लीगल स्ट्रीम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम और आधिकारिक भाषा स्ट्रीम के लिए ऑफिसर ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पद शामिल हैं। स्नातकों के लिए बढ़िया नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है। आगे हम आपको इन पदों के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और बाकी डिटेल बताएंगे।
3 पेपर करने होंगे क्लियर
आवेदन की पहले तारीख 5 जनवरी 2022 थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2022 है। यानी आपके पास आज के बाद भी 4 दिन और होंगे आवेदन करने के लिए। बात दें कि चरण I की ऑनलाइन परीक्षा 20 फरवरी 2022 को होगी। फिर चरण II की ऑनलाइन परीक्षा 20 मार्च 2022 को होगी। आखिर में दूसरे चरण का पेपर 2 3 अप्रैल 2022 को होगा।
सेबी भर्ती 2022 (भर्ती डिटेल)
बता दें कि सामान्य के 80 पद, लीगल के 16 पद, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 12 पद, रिसर्च के लिए 7 पद और ऑफिशियल लेंगुएज के लिए 3 पद हैं। वे उम्मीदवार जो ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से अपनी शैक्षिक योग्यता और आयु लिमिट को चेक कर सकते हैं। आवेदन शुल्क अनारक्षित / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1000 रु और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 100 रु है।
ये है सिलेक्शन प्रोसेस
ध्यान रहे कि उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया होगी। स्टेज I ऑन-लाइन स्क्रीनिंग परीक्षा, जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं। फिर स्टेज II ऑन-लाइन परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं और आखिर में स्टेज III में साक्षात्कार यानी इंटरव्यू होगा।
कितनी होगी सैलेरी
आपकी सैलेरी 80500 रु से 1.15 लाख रु तक होगी। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आनेवाली प्रतिभूतियों और कमोडिटी बाजार के लिए नियामक निकाय है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी और सेबी अधिनियम, 1992 के माध्यम से 30 जनवरी 1992 को वैधानिक शक्तियां प्रदान की गईं। यह 30 जनवरी 1992 को एक स्वायत्त निकाय बन गया और भारतीय संसद द्वारा सेबी अधिनियम 1992 के पारित होने के बाद इसे वैधानिक शक्तियां मिलीं। सेबी का मुख्यालय मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बिजनेस डिस्ट्रक्ट में है और इसके नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसने जयपुर और बैंगलोर में स्थानीय कार्यालय खोले हैं। साथ ही गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, कोच्चि और चंडीगढ़ में भी कार्यालय खोले हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications