नई दिल्ली, अगस्त 27। स्विगी, जोमैटो से यदि आप खाना ऑर्डर करते है तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बता दे कि अब रेस्टोरेंट्स ने स्विगी और जोमैटो ऐप से खाना ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स के लिए खाने और मिठाइयों के रेट्स 10 से 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिए है।
अलग अलग कीमतों का तरीका
जेफरीज रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 80 प्रतिशत रेस्टोरेंट टेबल पर बैठ कर खाना खाने वाले कस्टमर्स की तुलना में ऑनलाइन ऑर्डर करने वालों से अधिक पैसे वसूल रहे है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनाफे में आने के लिए फूड डिलीवरी ऐप्स में रेस्टोरेंट की तरफ से मिलने वाला कमीशन को बढ़ाया है। इसी वजह से रेस्टोरेंट्स ने भी अलग-अलग कीमतों का तरीका अपनाया है।
3 तरीको से होती है कमाई फूड डिलीवरी ऐप्स की
यदि हम फूड डिलाइव ऐप्स की कमाई की बात करें तो रेस्टोरेंट से मिलने वाले कमीशन, एप में एड्स और कस्टमर्स से मिलने वाला डिलीवरी चार्जेस से होती है। वैसे लागत की बात करें तो ऑफर्स, डिस्काउंट और अन्य एक्सपेंस शामिल होते है। अभी तो फूड डिलीवरी कंपनियां मुनाफे में आने के लिए काफी संघर्ष कर रही है।
अधिकतर रेस्तरां की कीमतों में अंतर
जेफरीज ने भारत के 8 प्रमुख शहर के लगभग 80 रेस्तरां का सर्वे किया और उन्होंने खाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों की तुलना की तो उन्होंने पाया कि 80 प्रतिशत रेस्तरां की डिश की प्राइस में ऑफलाइन और ऑनलाइन में काफी बड़ा अंतर हैं।
ऑफर्स के बाद भी बहुत महंगा खाना
फूड डिलीवरी ऐप्स में बहुत सारे ऑफर्स चलते रहते है। मगर फिर भी रेस्तरां में जाकर खाना बहुत सस्ता पड़ता है न कि ऑनलाइन खाना बुला कर खाना। जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन में लगभग 10 प्रतिशत की छूट मिल जाती है मगर यह छूट ऑफलाइन से फिर भी 17-18 प्रतिशत अधिक होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications