Oswal Pumps IPO GMP: ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। ये आईपीओ 13 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 584 रुपये से 614 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 24 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।
ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?
ओसवाल पंप्स आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 13 जून को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 71 रुपये तक पहुंच गया है। यह 685 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹614 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹685 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 11.56% का फायदा हो सकता है।
IPO से कंपनी जुटाएगी इतने करोड़ का फंड
ओसवाल पंप्स IPO के जरिए से कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO में 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)के लिए रिजर्व है। 35% रिटेल निवेशक के लिए रिजर्व है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के 15% रिजर्व है।
कंपनी के बारे में जानकारी
ओसवाल पंप्स लिमिटेड की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। यह कंपनी पंप बनाने और बेचने का काम करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट करनाल (हरियाणा) में है, जो 41,076 वर्ग मीटर जमीन पर बनी है। इसके प्रोडक्ट्स घरेलू, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए बनाए जाते हैं। इसमें सोलर पंप, सबमर्सिबल पंप, मोनोब्लॉक पंप, प्रेशर पंप, सीवेज पंप, इलेक्ट्रिक मोटर, सबमर्सिबल वाइंडिंग वायर और केबल, इलेक्ट्रिक पैनल शामिल हैं। 31 अगस्त 2024 तक कंपनी ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM-KUSUM) के तहत हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 26,270 सोलर पंप सिस्टम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम किया है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी की कमाई (रेवेन्यू) और मुनाफा (प्रॉफिट) में वित्त वर्ष 2025 में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है।रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में ₹761.23 करोड़ रही थी और वित्त वर्ष 2025 में ₹1,067.34 करोड़ रही। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स वित्त वर्ष 2024 में ₹97.67 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹216.71 करोड़ रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications