Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) ने पूरे देश में झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद से पूरे ही देश में चिंता का माहौल बना हुआ है। कश्मीर को भारत का जन्नत भी कहा जाता है जहां हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी छुट्टियां मनाने और वादियों का आनंद लेने आते हैं।

कश्मीर में इस तरह ही घटना की कभी कल्पना भी नहीं की गई थी कि कुछ ऐसा भी हो जाएगा। आतंकवादियों ने 26 लोगों को पहचान पूछकर मार डाला। जान गवांने वालों में ज्यादातर पर्यटक ही थे। किसी ने परिवार संग वक्त बिताने के लिए लंबी छुट्टियां प्लान की थीं, किसी ने नई शादी के बाद पहली बार कश्मीर घूमने का सपना पूरा किया था। लेकिन किसे पता था कि उनकी ये यात्रा कभी वापस लौटने वाली नहीं होगी।
पाकिस्तान पर सख्ती, भारत ने दिखाई कड़ी कार्रवाई
हमले के बाद भारत सरकार ने तुरंत उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में कुछ बड़े फैसले लिए गए।
सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास बंद किया गया।
ऑटारी बॉर्डर सील कर दिया गया।
पाकिस्तान के सभी राजनयिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया।
इन कदमों के ज़रिए भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकी घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा।
धारा 370 हटने के बाद लौट रही थी रौशनी
2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में हालात काफी हद तक सुधरे थे। जहां पहले आतंकवाद का डर था, वहां अब निवेश, टूरिज्म और रोजगार की बातें होने लगी थीं। टूरिज्म इंडस्ट्री में बूम आया था और लोगों की कमाई में भी इज़ाफा देखा गया।
2024 में 2.36 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट कश्मीर पहुंचे, जिनमें 65,000 विदेशी पर्यटक भी थे। श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में महज 26 दिनों में 8 लाख से ज़्यादा लोग घूमने आए। यह सब इस बात का संकेत था कि कश्मीर दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो रहा था। लेकिन इस एक हमले ने पूरे सिस्टम को फिर से खतरे में डाल दिया है।
इन सेक्टर्स पर दिखेगा असर
1. पर्यटन उद्योग को सीधा झटका
कश्मीर की जीएसडीपी का 7-8% हिस्सा टूरिज्म से आता है। अब जब टूरिस्ट वहां जाने से डरेंगे, तो होटल, गाइड, टैक्सी और दुकानों का काम ठप हो सकता है।
2. निवेश पर ब्रेक लग सकता है
करीब 1.63 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना पर असर पड़ सकता है। निवेशक अब कश्मीर को सुरक्षित नहीं मानेंगे, जिससे वहां बनने वाले उद्योग, होटल्स और स्टार्टअप्स को नुकसान होगा।
3. रोज़गार और आय घटने का खतरा
2024-25 में कश्मीर की प्रति व्यक्ति आय ₹1.55 लाख तक पहुंच चुकी थी, लेकिन टूरिज्म और बिजनेस में गिरावट से लोगों की आमदनी प्रभावित होगी। बेरोजगारी फिर से बढ़ सकती है।
4. अन्य सेक्टर्स पर भी असर
बैंकिंग सेक्टर को लोन चुकाने में मुश्किल हो सकती है।
कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स धीमे हो सकते हैं।
बागवानी और खेती, जो मौसम और टूरिस्ट की मांग पर निर्भर हैं, वो भी प्रभावित होंगी।
सरकार की 28,400 करोड़ रुपए की इंडस्ट्री स्कीम के तहत 971 प्रोजेक्ट्स मंजूर हुए थे, जिनमें देरी हो सकती है।
क्या फिर से खड़ा हो पाएगा कश्मीर?
इतिहास बताता है कि कश्मीर ने हर मुश्किल से लड़कर खुद को दोबारा मजबूत किया है। 2018 में जहां 228 आतंकी घटनाएं हुई थीं, वहीं 2023 में यह आंकड़ा घटकर 46 रह गया था, यह साफ दिखाता है कि शांति की ओर बढ़ते कश्मीर को अब फिर से एकजुट होकर खड़ा होना होगा। सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वहां के लोगों का भरोसा वापस लाए, और यह यकीन दिलाए कि कश्मीर सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, महफूज़ भी है।
आतंक नहीं जीतेगा, उम्मीद जीतेगी
पहलगाम का हमला भले ही भयानक हो, लेकिन यह कश्मीर की कहानी का अंत नहीं है। देश भर से मिल रहा समर्थन और कश्मीरियों की हिम्मत इस बात की गवाही है कि जन्नत फिर से मुस्कराएगी। आतंकवाद का जवाब सिर्फ बंदूक से नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और एकता से भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications