कोरोना महामारी से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा झटका लगा है। कोरोना महामारी के कारण पाकिस्तान की इकॉनमी में 68 साल में पहली बार गिरावट आई है।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा झटका लगा है। कोरोना महामारी के कारण पाकिस्तान की इकॉनमी में 68 साल में पहली बार गिरावट आई है। पैसे की कमी और मंदी से परेशान पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। वित्त वर्ष 2019-20 में इसकी जीडीपी में 0.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वित्त मामलों पर सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने आर्थिक समीक्षा जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

68 साल में पहली बार आयी इतनी बड़ी गिरावट
कोरोना ने सरकार को मार्च में कई हफ्तों तक लॉकडाउन लागू करने के लिए मजबूर किया है। यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में 68 साल में पहली बार आयी गिरावट है। पाकिस्तान में वित्त वर्ष 1 जुलाई से 30 जून के बीच होती है। कोरोना वायरस से पाकिस्तान में अब तक लगभग 1,20,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसने चालू वित्त वर्ष में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, महामारी से पहले ही आर्थिक स्थिरीकरण नीतियों के कारण उद्योग जगत प्रभावित था। इसके साथ कोरोना वायरस के प्रतिकूल प्रभावों के कारण वित्त वर्ष 2019-20 में अर्थव्यवस्था में 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बता दें कि समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि क्षेत्र में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि इसके अलावा, औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में गिरावट देखी गई। इस दौरान डॉलर के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय भी 6.1 प्रतिशत कम होकर 1,366 डॉलर पर आ गई। हालांकि यह रुपये के संदर्भ में बढ़कर 214,539 रुपये हो गई। पाकिस्तान सरकार 12 जून को नया बजट पेश करने वाली है। कोरोना के कारण पाकिस्तान की इकॉनमी में दशकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। 30 जून को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा बढ़कर जीडीपी का 9.4 फीसदी पर पहुंच जाएगा। लक्ष्य जीडीपी का 7.5 फीसदी रखा गया था।
इमरान खान सरकार पाकिस्तान की इकॉनमी को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। बता दें कि उन्होंने लक्ष्य रखा था कि चालू वित्त वर्ष में इकॉनमी में 3.3 फीसदी की तेजी आएगी, लेकिन यह अब यह 0.40 फीसदी से सिकुड़ रहा है। आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के मुताबिक कोरोना के कारण पाकिस्तान की इकॉनमी 2.6 फीसदी से घट जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications