Pan Card New Update: केंद्रीय कैबिनेट ने कल यानी 25 नवंबर हुई को बैठक में कई अहम फैसले लिए। इस बैठक में 1,435 करोड़ रुपये की PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। आइए आपको बताते हैं कि इससे आपके पैन कार्ड पर क्या असर पड़ेगा।

पैन कार्ड को लेकर किया ये बदलाव
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है और परियोजना के बारे में बताते हुए, कहा कि प्रौद्योगिकी-संचालित करदाता रजिस्ट्रेशन सर्विसेस, पहुंच में आसानी, तेज सर्विस डिस्ट्रिबुशन और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया गया है। अभी लगभग 78 करोड़ पैन जारी किए गए हैं। इनमें से 98 प्रतिशत पैन व्यक्तिगत स्तर पर जारी किए गए हैं।
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट का मकसद बेहतर गुणवत्ता के साथ पहुंच में आसानी और सर्विस का तेज डिलीवरी है। यह प्रोजेक्ट टैक्सपेयर्स के बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए PAN/TAN सर्विस के टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए टैक्सपेयर्स रजिस्ट्रेशन सर्विस की बिजनेस प्रोसेस को फिर से तैयार करने के लिए लाई गई एक ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट है। यह मौजूदा PAN/TAN 1.0 इकोसिस्टम का एडवांस रूप होगा।
इस बदलाव के बाद पैन कार्ड धारक अपनी मौजूदा जानकारी को अपडेट कर QR कोड वाले नए कार्ड के लिए मुफ्त में अपग्रेड करवा सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और बेहद आसान होगी।
क्या आपका पैन कार्ड हो जाएगा बेकार?
इस एडवांस बदलाव के बाद क्या आपको नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है तो आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि आपके मौजूदा पैन नंबर को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आपको अपग्रेड प्रक्रिया में शामिल होना होगा जिसके बाद आप एक नया पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं। पैन कार्ड सभी भारतीयों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल करने के साथ-साथ कई वित्तीय मामलों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications