Pani Puri Shocking News: गोलगप्पे खाना हर किसी को पसंद होता है, फिर चाहे कोई छोटा हो या बड़ा। हाल ही में गोलगप्पों से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। कर्नाटक में बिकने वाले गोलगप्पों में जानलेवा बीमारी पैदा करने वाले केमिकल मिले हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपनी रिपोर्ट में यह बात भी सामने रखी है कि 18 नमूने ऐसे थे जिन्हें खाने लायक भी नहीं माना जा सकता।

ये बीमारी पैदा करने वाले मिले केमिकल
कर्नाटक के अलग-अलग जगहों से सड़क किनारे बिकने वाली पानी पुरी की क्वालिटी को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। कमिश्नर श्रीनिवास के. ने जानकारी दी कि हमने सड़क किनारे लगे ठेलों से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट तक से सैंपल जमा किए थे। इनमें बहुत से सैंपल बासी और खाने के लायक नहीं पाए गए। FSSAI ने अपनी जांच में 260 जगहों से पानी पूरी के नमूने लिए थे। इनमें से 41 नमूनों में नकली रंग और कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। चौकाने वाली बात ये है कि कर्नाटक में बिकने वाली पानी पूरी में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पैदा करने वाले केमिकल मिले हैं।
दुकानदार के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
पानी-पुरी के सैंपल में ब्रिलियंड ब्लू, सनसेट येलो और टार्ट्राजिन जैसे केमिकल्स मिले जो कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने यह भी कहा था कि अगर कोई भी दुकानदार खाने में ऐसे केमिकल का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये केमिकल कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कराण बन सकते हैं। पहले भी इसी साल कर्नाटक सरकार ने रोडामीन-बी नाम के फूड कलर पर प्रतिबंध लगाया था।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा था कि रेस्टोरेंट मालिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में, FSSAI, कर्नाटक ने इसी तरह की रिपोर्टों के बाद कबाब, गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी में कृत्रिम रंगों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।
अन्य जांच भी जल्द होंगी
पानी पूरी के लगभग 22% नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। राज्य भर से एकत्र किए गए पानी पूरी के 260 नमूनों में से 41 को असुरक्षित बताया गया है। श्रीनिवास ने इस पर कहा है कि हम इन रसायनों के प्रभाव को समझने के लिए परिणामों का विश्लेषण कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग जनता की शिकायतों के आधार पर विभिन्न अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने की भी योजना बना रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications