नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के डर से लोग खाने-पीने का सामान जमा कर रहे हैं। क्योंकि कई अन्य देशों की तरह भारत में भी लॉकडाउन की स्थिति हो सकती है। उस समय लोग घर से बाहर निकल कर सामान भी नहीं खरीद सकेंगे। फिलहाल रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू से भी लोग अपने पास जरूरत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं। लोगों द्वारा जरूरत का सामान स्टॉक करने से कंपनियों और रिटेलरों के पास कुछ खास चीजों की मांग बढ़ गई है। बिस्किट, नूडल्स, चावल, खाद्य तेल जैसे सामनों के बड़े पैकेट और हैंडवॉश और फर्श क्लीनर जैसे क्लीनर प्रोडक्ट शामिल हैं। यह पिछली तीन-चार तिमाहियों के रुझान के उलट है, जब व्यक्तिगत खपत और छोटे पैक धीमी बिक्री के कारण अधिक बिक रहे थे।
बिस्किट के बड़े पैकेट की मांग 20 फीसदी बढ़ी
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार 1 किग्रा, 2 किग्रा और 800 ग्राम के बिस्किट पैक की मांग में 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि दिख रही है। कंपनियों और खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि पिछले सप्ताह के लिए सामान्य व्यापार में बल्क पैक की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है, जो एफएमसीजी की बिक्री में लगभग 90 फीसदी भागीदारी रखते हैं। पैकेज्ड बासमती चावल उत्पादक कोहिनूर फूड्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक गुरनाम अरोड़ा के अनुसार हम पिछले एक सप्ताह में खरीदारी में तेजी से बदलते पैटर्न को देख रहे हैं। जो उपभोक्ताओं आमतौर पर 1-2 किलो चावल खरीदते हैं, वे 5-किलो के पैक खरीद रहे हैं।
रेस्टोरेंट बंद होने का भी असर
कोरोनावायरस के कारण रेस्टोरेंट बंद हो गये हैं और लोग घरों में खाना पका रहे हैं। इसके चलते मसालों जैसी सामग्री के बड़े पैक की मांग भी बढ़ गई है। लगभग सभी वस्तुओं के बड़े पैकेटों की मांग में इजाफा हो रहा है। डॉ ओटेकर के प्रबंध निदेशक ओलिवर मिर्ज़ा के अनुसार बड़ पैक ग्रोथ में बड़े अनुपात में योगदान कर रहे हैं। 2019 के औसत मासिक बिक्री के मुकाबले 20 फीसदी से अधिक की ग्रोथ देखने को मिल रही है, जिसमें बड़े पैकेट अधिक बिक रहे हैं।
खाद्य तेलों की बढ़ी मांग
मैरिको इंडिया के प्रबंध निदेशक सौगत गुप्ता के मुताबिक उपभोक्ता खाद्य तेलों के थोक पैकेटों का स्टॉक कर रहे हैं। लोग अपना स्टॉक दोगुना तक भर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से उपभोक्ता किराने के सामान का ओवरस्टॉकिंग करने में लगे हुए हैं। यहीं हाल भारत के अलावा अमेरिका का भी है जहां सुपरमार्केट जैसी जगहों से फ्रूट और बाकी सामान नदारद होने लगे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications