नयी दिल्ली। किसानों की इनकम दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। अब सरकार का ध्यान सिर्फ खेती और फसल तक सीमित नहीं है बल्कि पशु और मछली पालन की तरफ भी है। सरकार पशुपालन के जरिए भी किसानों की इनकम बढ़ाना चाहती है। किसानों के पास अपने पशु हों इसके लिए सरकार की तरफ से बिना गारंटी का लोन दिया जाता है। इस योजना का मकसद किसानों को दूध देने वाले पशुओं की खरीद में मदद करना है। सरकार पशुओं की खरीद पर किसानों को सब्सिडी और 1.60 लाख रु तक का लोन देती है। इस योजना से 2 फायदे होंगे। पहला किसानों की आय बढ़ेगी और दूसरा डेयरी उद्योग में बढ़ोतरी होगी, जिसके नतीजे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बेहतर होगी। पशु खरीदने में मदद करने के लिए सरकार ने सरकार ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं। आइए जानते हैं कैसे इस योजना का फायदा मिलता है।
हजारों लोगों को हुआ फायदा
हरियाणा में भी पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लाखों लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 57,000 लोगों की ऐप्लिकेशन मंजूरी कर ली गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों ने बैंक ने क्रेडिट कार्ड मिल चुका है। राज्य में क्रेडिट कार्ड देने के लिए बैंकों ने कैंप लगाए थे। इन कैंपों के जरिए बैकों का मकसद लोगों को पशु क्रेडिट कार्ड हासिल करने में मदद करना था। राज्य सरकार का उद्देश्य 8 लाख लोगों को ये कार्ड देने का है। हरियाणा के अलावा बाकी राज्यों के किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे
पशु किसान क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है आसानी से पशु खरीदना। क्योंकि इसके जरिए आपको सरकारी सब्सिडी और लोन मिलता है। यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं तो आपको एक और लाभ मिल सकता है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधन न्याय योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य सरकार 2 रु प्रति किलो के रेट पर पशुओं का गोबर खरीदती है। इससे आप पशु खरीद कर उसके गोबर से भी इनकम कर सकते हैं। बाकी इस कार्ड के जरिए एक भैंस के लिए करीब 60 हजार रु और बकरी या भेड़ के लिए करीब 4 हजार रु तक लोन मिल सकता है। कार्ड पर ब्याज दर 7 फीसदी है, मगर इसमें 3 फीसदी ब्याज पर सब्सिडी मिलती है। इसलिए आपको सिर्फ 4 फीसदी ब्याज देना होगा।
काफी आसान है आवेदन का तरीका
पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। आप इस कार्ड के लिए अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंक में आपको एक फॉर्म लेना होगा, जिसके भर कर जमा कराएं। ध्यान रहे कि केवाईसी भी जरूरी है। इसके लिए आपको बैंक में आधार, पैन और मतदाता पहचान पत्र देना होगा। इसके अलावा आपको फोटो की भी जरूरत होगी। बैंक फॉर्म का वेरिफिकेशन करेगा। इसके कुछ दिन बाद आपको कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इस कार्ड पर आपको बिना गारंटी 1.60 लाख रु तक का लोन मिलेगा। जबकि गारंटी के साथ अधिकतम 3 लाख रु का भी लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications