Bonus Share Record Date : शेयर मार्केट में लिस्टेड हजारों कंपनियों में से कुछ स्टॉक ने अपने निवेशकों को रिटर्न से मालामाल किया है। वहीं, समय-समय पर बोनस शेयर और डिविडेंड का भी लाभ देती रही है।
अब इसी कड़ी में एफएमसीजी सेक्टर में कामकाज करने वाली एक मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी के शेयर अपने निवेशकों को फ्री में शेयर देने जा रही है। यानी कंपनी पात्र शेयरधारकों को बोनस शेयर देगी।

इस बोनस शेयर का लाभ लेने के लिए आपके पास 2 दिन का समय है। कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 11 सितंबर को तय किया है। हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) है।
Patanjali Foods Share Price
सोमवार (8 सितंबर) को कंपनी के शेयर बीएसई पर 0.51 फीसदी की उछाल के साथ 1799.15 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,012 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 1570 रुपये है। कारोबार बंद होने के बाद बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 65,238.87 करोड़ रुपये था।
Patanjali Foods Bonus Issue Ratio
पतंजलि फूड्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस इश्यू को लेकर 2:1 के रेशियो की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को कंपनी हर एक शेयर के बदले में फ्री में 2 शेयर देगी।
Patanjali Foods Return History
पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर करीब 3 फीसदी उछले हैं जबकि एक साल में 6 फीसदी टूटे हैं। पिछले दो साल में पतंजलि फूड्स के शेयर 40 फीसदी और पांच साल में 200 फीसदी से अधिक चढ़े हैं। वहीं निवेशकों को 10 साल में 5600 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications