नई दिल्ली, सितंबर 05। पतंजलि फूड्स लिमिटेड (जिसे पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) खाद्य तेल बिजनेस में एक इंटीग्रेटेड कंपनी के रूप में डेवलप हुई है। इसके पास भारत में ताड़ के तेल के बागानों तक का एक्सेस है। इस सेगमेंट कंपनी काफी मजबूत स्थिति में है। आज ये टॉप एफएमसीजी कंपनियों में से एक प्रमुख निर्माता और खाद्य तेलों की हेल्थ रेंज की विक्रेता है। साथ ही ये भारत में सोया फूड्स की प्रमुख कंपनियों में से भी एक है। यह भारत की सबसे बड़ी पाम प्लांटेशन कंपनियों में से भी एक है। जैसी कंपनी की प्रोफाइल है, वैसा ही इसका शेयर भी रहा है। इसके शेयर ने निवेशकों को काफी मालामाल किया है। आगे जानिए कंपनी के शेयर की डिटेल।
26 सालों का रिटर्न
पतंजलि फूड्स (जो पहले रुचि सोया के नाम से लिस्टेड था, बाद में बाबा रामदेव की पतंजलि ने इसे खरीद लिया और इसका नाम बदल दिया) का शेयर करीब 26 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 18 अप्रैल 1996 को 6.90 रु पर था, जबकि आज यह 1315.10 रु पर चल रहा है। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 18,959.42 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 1.90 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
5 साल का रिटर्न
8 सितंबर 2017 को कंपनी का शेयर 22.95 रु पर था। जबकि अब यह 1315.10 रु पर है। यानी ये 5 साल में निवेशकों का पैसा 57 गुना से अधिक कर चुका है। इन 5 सालों में इस शेयर ने 5630.28 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिसने भी 1 लाख रु 5 साल पहले लगाए होंगे उनकी वैल्यू आज 57 लाख रु से अधिक होगी।
2 साल का रिटर्न
बीते 2 सालों में पतंजलि फूड्स का शेयर करीब 117 फीसदी रिटर्न देने में कामया रहा है। यानी इसने केवल 2 सालों में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है। 2022 में अब तक यह 54 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। बीते 6 महीनों में इसका रिटर्न करीब 65 फीसदी रहा है।
आगे कितनी कमाई का मौका
ब्रोकिंग फर्म एंटीक ने अब भी पतंजलि फूड्स में खरीदारी की सलाह दी है। इसका मानना है कि कंपनी का शेयर 1725 रु तक जा सकता है। अगर ये मौजूदा 1315 रु के स्तर से 1725 रु तक जाता है तो निवेशकों को आराम से 31 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। एंटीक का मानना है कि पतंजलि फूड्स वित्त वर्ष 22-24 में मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस दौरान इसकी इनकम 22% और लाभ 49% की वृद्धि से बढ़ेगा। पतंजलि फूड्स की इनकम वित्त वर्ष 22-24 ई में 22% सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है, जो एफएमसीजी बिजनेस में मजबूत वृद्धि और तेल व्यवसाय में 13% सीएजीआर के चलते संभव है। इसका मानना है कि मध्यम से लंबी अवधि में कंपनी के तेल कारोबार की मात्रा वृद्धि 4%-5% पर स्थिर रहेगी।
कितनी है मार्केट कैपिटल
कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 47,783 करोड़ रु है। इसने आज अपने 52 हफ्तों का शिखर भी छू लिया है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,324.00 रु और निचला स्तर 706 रु रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications