Patel Retail IPO GMP : रिटेल सुपरमार्केट चेन कंपनी पटेल रिटेल के आईपीओ में निवेशक भर-भरकर पैसा लगा रहे हैं। यही कारण है कि अब तक इस आईपीओ को 30 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। पटेल रिटेल आईपीओ में पैसा लगाने का यानी सब्सक्रिप्शन का आज (21 अगस्त, गुरुवार) को आखिरी दिन है। कंपनी का आईपीओ 19 अगस्त (मंगलवार) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

पटेल रिटेल आईपीओ 242.76 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू कुल 217.21 करोड़ रुपये के 0.85 करोड़ नए शेयरों और कुल 25.55 करोड़ रुपये वैल्यू के 0.10 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का संयोजन है। ग्रे मार्केट में भी आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Patel Retail IPO Subscription Status
पटेल रिटेल आईपीओ को अब तक 31.67 गुना सब्सक्राइब किया गया है। 21 अगस्त, 2025 सुबह 11:29:36 बजे (तीसरे दिन) तक यह आईपीओ रिटेल सेगमेंट में 24.89 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 17.46 गुना और एनआईआई कोटे में 51.08 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
Patel Retail IPO Allotment Date
पटेल रिटेल आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 22 अगस्त, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। यानी शुक्रवार को आईपीओ अलॉट किया जा सकता है।
Patel Retail IPO Listing Date
पटेल रिटेल आईपीओ बीएसई (Bombay Stock Exchange) और एनएसई (National Stock Exchange) पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 26 अगस्त, 2025 तय की गई है।
Patel Retail IPO Price Band
पटेल रिटेल आईपीओ का प्राइस बैंड 237 रुपये से 255 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज़ 58 है। रिटेलर के लिए अपर प्राइस बैंड पर आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14790 रुपये है। sNII के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (812 शेयर) है, जिसकी राशि 2,07,060 रुपये और और bNII के लिए 68 लॉट (3,944 शेयर) है, जिसकी राशि 10,05,720 रुपये है।
Patel Retail IPO Registrar
फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Patel Retail IPO Latest GMP
ग्रे मार्केट में श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP) गुरुवार (21 अगस्त) को सुबह के 11:37 बजे 48 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 255 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 303 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 18.82 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications