नयी दिल्ली। यूनियन कैबिनेट ने बुधवार को देश के पहले कॉर्पोरेट बॉन्ड एक्सचेंज की लॉन्चिंग का रास्ता साफ कर दिया है। मोदी सरकार ने बॉन्ड मार्केट का विस्तार करने और इस बाजार में रिटेल निवेशकों को शामिल करने के लिए भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को मंजूरी दे दी। यह भारत का पहले डेब्ट ईटीएफ होगा, जिसका मैनेजमेंट इडेलवाइज एसेट मैनेजमेंट के हाथ में होगा। इस बॉन्ड ईटीएफ को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जायेगा। भारत बॉन्ड ईटीएफ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों या किसी दूसरे सरकारी संगठन की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हीं कंपनियों द्वारा जारी किये गये बॉन्ड के माध्यम से पैसे की व्यवस्था करेगा। भारत बॉन्ड ईटीएफ की घोषणा करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ईटीएफ पीएसयू और कंपनियों और दूसरे सरकारी संगठनों को पूँजी मुहैया करवायेगा। अभी इसमें दो मैच्योरिटी अवधि होंगी, जिनमें 3 साल और 10 साल शामिल है। बता दें कि भारत बॉन्ड ईटीएफ को पेश किये जाने से पहले सरकार और सरकारी कंपनियों के बाकी शेयरहोल्डर्स के बीच 2 साल तक बातचीत का दौर चला है। इस फंड की घोषणा 2018 के बजट में पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली ने की थी।
ईटीएफ पर फिक्स्ड मैच्योरिटी अवधि
भारत बॉन्ड ईटीएफ पर क्लोज-एंडेड म्यूचुअल फंड की तरह निश्चित मैच्योरिटी अवधि होगी। भारत बॉन्ड ईटीएफ में एएए रेटेड वाली कंपनियों को शामिल किया जायेगा, जबकि का यूनिट मूल्य 1,000 रुपये रखा जाएगा। अभी इसमें दो मैच्योरिटी अवधि होंगी, जिनमें एक 2023 और दूसरी 2030 की है। मगर इनमें केवल ग्रोथ ऑप्शन विकल्प मिलेगा। इन योजनाओं पर डिविडेंड ऑप्शन नहीं होगा। इसके 3 साल वाले वेरिएंट में 13 कंपनियाँ होंगी, जिनमें आरईसी, नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट और पीएफसी इसकी शीर्ष तीन कंपनियाँ होंगी। वहीं 10 वाले वेरिएंट में 12 कंपनियाँ होंगी, जिसमें तीन मुख्य कंपनियाँ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारतीय रेलवे वित्त निगम और आरईसी होंगी।
निवेश के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी
भारत बॉन्ड ईटीएफ में सीधे निवेश के लिए आपको डीमैट खाते की जरूरत होगी, क्योंकि ईटीएफ को केवल स्टॉक एक्सचेंजों पर ही लाया जा सकता है। मगर एक रास्ता होगा जिसके जरिये आप बिना डीमैट खाते के इसमें निवेश कर सकेंगे। दरअसल भारत बॉन्ड ईटीएफ की प्रबंधक इडेलवाइज की म्यूचुअल फंड यूनिट एक फंड ऑफ फंड्स म्यूचुअल फंड योजना शुरू करेगी। इस योजना के जरिये निवेशकों से जुटायी गयी सारी पूँजी को भारत बॉन्ड ईटीएफ में निवेश किया जायेगा। आपको बता दें कि 0.0005 फीसदी के व्यय अनुपात के साथ भारत बॉन्ड ईटीएफ सबसे सस्ता म्यूचुअल फंड होगा।
सफल रहे हैं इक्विटी ईटीएफ
डेब्ट ईटीएफ से पहले सरकार इक्विटी ईटीएफ लॉन्च कर चुकी है। इनमें पहला 2014 और दूसरा 2017 में लॉन्च किया गया, जो काफी सफल रहे। इनमें 2017 में भारत-22 ईटीएफ लॉन्च किया गया था, जिसमें 22 सरकारी कंपनियाँ और बैंक शामिल हैं। इनमें ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, एसबीआई, भारत पेट्रोलियम, कोल इंडिया, नाल्को, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियर्स इंडिया, एनबीसीसी, एनटीपीसी, एनएचपीसी, एसजेवीएनएल, गेल, पावर ग्रिड और एनएलसी इंडिया शामिल हैं। वहीं एसबीआई, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा भी भारत-22 में मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें - सुंदर पिचाई बने गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट के सीईओ
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications