नयी दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों के लिए एक नई रिचार्ज सुविधा लेकर आई है। पेटीएम ने वोडाफोन आइडिया और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी की है ताकि फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को यूपीआई का उपयोग करके अपने नंबर को रिचार्ज करने की सुविधा मिल सके। पेटीएम अब वोडाफोन के फीचर फोन ग्राहकों को यूपीआई के जरिए अपना नंबर रिचार्ज करने की सुविधा देगी। पेटीएम ने एक बयान में कहा है कि वोडाफोन के फीचर फोन ग्राहक अब केवल एक वैलिड यूपीआई आईडी से अपने नंबर को रिचार्ज कर सकेंगे। पेटीएम यूपीआई और वोडाफोन के साथ मिल कर इस सुविधा को देश भर में पहुंचाएगी। इस सुविधा से करोड़ों फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को फायदा मिलेगा। अब उन्हें किसी स्टोर पर जाए बिना रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अभय शर्मा के मुताबिक देश में 55 करोड़ से अधिक फीचर फोन उपयोगकर्ता हैं। उनमें से ज्यादातर प्रवासी और दिहाड़ी मजदूर हैं। वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन के कारण ऐसे लोगों, जो मुख्य रूप से अपने मोबाइल फोन को स्टोर और रिचार्ज कियोस्क के जरिए रिचार्ज करवाते हैं, को अपने बेसिक फीचर फोन को टॉप-अप करना मुश्किल हो रहा है। इन लोगों के मोबाइलों में से शायद ही किसी के पास इंटरनेट डेटा हो। ऐसे में पेटीएम की नई सुविधा से वोडाफोन के फीचर फोन ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
ऐसे करें यूपीआई आईडी का रजिस्ट्रेशन
पेटीएम ने कहा कि यह सर्विस एनपीसीआई की भुगतान सेवा *99# पर आधारित है जो अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (यूएसएसडी) चैनल पर काम करती है। यदि किसी ग्राहक की यूपीआई आईडी BHIM UPI के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो वे *99# डायल करें, जिसके बाद आपको उन सभी बैंक खातों को दिखाया जाता है जो उस मोबाइल नंबर से लिंक जिससे USSD डायल किया गया। इसके बाद आप उस बैंक खाते को सिलेक्ट करें जिसे आप अपनी UPI आईडी के साथ रजिस्टर करना चाहते हैं और फिर यूपीआई पिन सेट करें।
वोडाफोन का नया सस्ता प्लान
हाल ही में वोडाफोन ने ग्राहकों के लिए एक बेहद सस्ता प्लान पेश किया है। वोडाफोन के नये 29 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की होगी। इस प्लान में आपको 20 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। ये टॉकटाइम वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए उपलब्ध रहेगा। प्लान के तहत आपकी कॉल रेट सभी लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसा प्रति सेकंड होगी। इसके अलावा आपको इस प्लान में 100 एमबी डेटा भी मिलेगा। हालांकि 29 रु वाला प्लान वोडाफोन आइडिया ने अभी पूरे देश में पेश नहीं किया है। इस प्लान को अभी सिर्फ दिल्ली सर्किल के ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications