पेटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। पेटीएम 4 घंटे प्ले स्टोर से हटने के बाद वापस आया है। पेटीएम ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। कंपनी ने गूगल पर कॉम्पिटिशन रूल तोड़ने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली: पेटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। पेटीएम 4 घंटे प्ले स्टोर से हटने के बाद वापस आया है। पेटीएम ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। कंपनी ने गूगल पर कॉम्पिटिशन रूल तोड़ने का आरोप लगाया। तो अब यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बीते शुक्रवार को गूगल ने यह ऐप प्ले स्टोर से हटा दिया था, हालांकि इसकी वजह तब सामने नहीं आई थी। जानकारी के अनुसार गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को हटाने का फैसला सर्च इंजन कंपनी ने 'बार-बार नियमों का उल्लंघन किए जाने' के चलते लिया। अच्छी बात यह है कि ऐप अब स्टोर पर वापस लौट आया है। वीकेंड में शॉपिंग पर मिलेगा डिस्काउंट, आप भी उठा सकते है फायदा ये भी पढ़ें

गूगल ने पेटीएम ऐप के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन कंपनी की ओर से हाल ही में सट्टेबाजी (गैंबलिंग) से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने से पर एक अपडेटेड ब्लॉग पोस्ट शेयर किया गया है। ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी और प्रिवेसी, प्रॉडक्ट के वाइस प्रेजिडेंट सुजेन फ्रे ने इस बारे में लिखा कि हम ऑनलाइन कसीनो की अनुमति नहीं देते या किसी भी ऐसे ऐप को सपॉर्ट नहीं करते जो सट्टेबाजी से जुड़ा हो और स्पोर्ट्स पर तुक्का लगाने पर गेम्स ऑफर करता हो। इसमें वे ऐप्स भी शामिल हैं, जो पैसे या प्राइज जितवाने का लालच देकर यूजर्स को किसी सट्टेबाजी की वेबसाइट पर भेजते हैं।
पेमेंट ऐप पेटीएम की ओर से ऑफर किए जा रहे पेटीएम गेमिंग ऐप को भी प्ले स्टोर से हटा दिया गया, जिसके बाद कंपनी ने ट्वीट कर यूजर्स को भरोसा दिलाया कि उनके पैसे पूरी तरह सेफ हैं और ऐप जल्द ही प्ले स्टोर पर लौट आएगा। भारत में पॉप्युलर क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही ढेरों ऐसे ऐप्स खूब डाउनलोड होने लगते हैं, जिनपर गेसवर्क करके और तुक्का लगाकर यूजर्स पैसे जीत सकते हैं। गूगल ऐसे ऐप्स को सपॉर्ट नहीं करता और इसी वजह से पेटीएम फस्ट गेम्स को भी हटाया गया है।
गूगल-पे से भी है पेटीएम का मुकाबला
बता दें कि गूगल ने पहले भी पेटीएम से ऐप में मिलने वाले गैंबलिंग से जुड़े फीचर्स को लेकर सवाल उठाए थे और पेटीएम को-फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की ओर से एक इंटरव्यू में यह बात मानी गई थी। साफ है कि गूगल ऐसे कोई भी ऐप्स प्ले स्टोर पर नहीं चाहता, जिनकी मदद से सट्टेबाजी की जा सके या जुआ खेला जा सके। कई ऐप्स पैसे लगाने और सही गेस करने को माइंडगेम और स्किल की तरह पेश करते हैं, यही वजह है कि भारत में सट्टेबाजी बैन होने के बाद भी वे भारतीय कानून को चकमा दे देते हैं लेकिन गूगल का रवैया इन्हें लेकर साफ हो गया है। बता दें कि पेटीएम देश के बड़े स्टार्टअप्स में से एक है। गूगल के पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल-पे से भी पेटीएम का सीधा मुकाबला है। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2019-20 में पेटीएम का रेवेन्यू बढ़कर 3 हजार 629 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications