रिलायंस इंडस्ट्रीज ई-कॉमर्स पोर्टल जियो मार्ट की शुरुआत कर चुकी है। जियो मार्ट के जरिए ग्राहक ग्रॉसरी का सामान खरीद सकते हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ई-कॉमर्स पोर्टल जियो मार्ट की शुरुआत कर चुकी है। जियो मार्ट के जरिए ग्राहक ग्रॉसरी का सामान खरीद सकते हैं। हाल ही में अमेजन और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने भी इसी तरह की योजना की घोषणा की है। वहीं, रिलायंस जियो मार्ट की वॉट्सऐप के साथ साझेदारी भी इसी दिशा में एक कदम है। अब महामारी के दौरान ई-कॉमर्स फर्मों के बीच बढ़ती दौड़ में पेटीएम भी शामिल हो रही है। जी हां डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने किराना स्टोर्स के लेने-देन से व्यापारियों को होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए 100 करोड़ रुपए के लॉयल्टी प्रोग्राम की घोषणा की है।

कारोबारियों को अब पेटीएम वॉलेट पर मिलने वाले पेमेंट को बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए 1 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट का भुगतान करना होगा। इस बारे में पेटीएम ने कहा कि उसने 100 करोड़ रुपए अलग रखे हैं, जिससे किराना दुकानों को प्रोत्साहित करने के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज और मार्केटिंग टूल प्रदान करने के लिए निवेश किया जाएगा। ताकि कोरोनोवायरस महामारी के दौरान पेटीएम ऑल-इन-वन क्यूआर के माध्यम से डिजिटल पेमेंट की वृद्धि में तेजी आए।
पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की मानें तो बैंक हमसे वॉलेट लोड करने के लिए पेमेंट लेते हैं और हम उनके व्यवसाय के लिए लाभ को दोगुना करके 1 प्रतिशत एमडीआर लौटाएंगे। जिसमें विभिन्न फाइनेंशियल और बिजनेसेज सर्विस शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि नए लॉयल्टी प्रोग्राम में सभी मर्चेंट पार्टनर रिवार्ड प्वाइंट अर्न करने के लिए इलेजिबल होंगे, जब वे पेटीएम वॉलेट, रूपे कार्ड और सभी यूपीआई बेस्ड पेमेंट स्वीकार करते हैं। कलेक्ट किए गए प्वाइंट को तुरंत वाउचर या पेटीएम बिजनेस ऐप की मदद से साउंड बॉक्स, ईडीसी जैसे अन्य में रिडीम कर पाएंगे। मर्चेंट द्वारा कितना रिवार्ट प्वाइंट अर्न किए जाते हैं इसकी कोई लिमिट नहीं होगी। ये डायरेक्ट पेटीएम ऑल-इन-वन क्यूआर के माध्यम से किए गए लेन-देन की कुल संख्या पर निर्भर करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications