नयी दिल्ली। पेटीएम ने देशभर के व्यापारियों के लिए अपना ऑल-इन-वन क्यूआर लॉन्च करने की घोषणा की। यह क्यूआर व्यापारियों को पेटीएम वॉलेट, रुपे कार्ड और सभी यूपीआई-आधारित भुगतान ऐप के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में असीमित भुगतान स्वीकार करने की सुविधा देगा और इस पर उन्हें कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। इससे ग्राहक भी किसी भी दुकान पर बिना रोक-टोक के डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इस बात की जानकारी पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने नयी सर्विस के लॉन्च पर दी है। पेटीएम की 'पेटीएम फॉर बिजनेस' ऐप के माध्यम से सभी भुगतानों को एक साथ जोड़ा सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के स्वामित्व वाली मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम के पास इस समय व्यापारियों के लिए मोबाइल पेमेंट की 54 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।

अपने जैसा अकेला क्यूआर
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि दुकानदारों के लिए ऑल-इन-वन क्यूआई लॉन्च करने हमें बहुत गर्व है। ऑल-इन-वन क्यूआर एक ऐसा बिजनेस टूल है, जो सब के पास होना चाहिए, क्योंकि यह अकेला ऐसा भुगतान क्यूआर है जो कारोबारियो को पेटीएम वॉलेट, सभी यूपीआई ऐप और कार्ड से भुगतान स्वीकार करने की सुविधा देता है। पेटीएम ने कैलकुलेटर, पावर बैंक, घड़ियों और रेडियो जैसी कई यूटिलिटी सामानों में क्यूआर कोड को पेश किया है, जिनकी दुकानदारों को अपनी दुकान में रोजाना जरूरत पड़ती है।
पेटीएम बिजनेस खाता
कंपनी ने एक नई सेवा 'Paytm Business Khata' भी शुरू की है, जो ऑल-इन-वन क्यूआर सर्विस में इजाफा करेगी। बिजनेस खाता से पेटीएम के साझेदार कारोबारियों को अपने ग्राहकों के नकद और क्रेडिट सहित सभी लेन-देन का डिजिटल लेजर तैयार करने में मदद करेगा। 2010 में शुरू की गयी पेटीएम के इस समय 35 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
यह भी पढ़ें - पेटीएम : बदले नियम, अब पैसा ट्रांसफर पर वसूलेगा चार्ज
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications