पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। पेटीएम ने अपनी पोस्टपेड सर्विस का विस्तार किया है जिसके साथ क्रेडिट लिमिट को 1 लाख रुपये तक कर दिया है।
नई दिल्ली: पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। पेटीएम ने अपनी पोस्टपेड सर्विस का विस्तार किया है जिसके साथ क्रेडिट लिमिट को 1 लाख रुपये तक कर दिया है। इस सुविधा के साथ अब यूजर्स किराना स्टोर, रिटेल आउटलेट और अपने पसंदीदा ऐप्स पर खरीदारी कर सकेंगे और भुगतान अगले महीने कर सकते हैं।

ग्राहकों को मिलेगा ईएमआई का भी विकल्प
पेटीएम पोस्टपेड ग्राहकों को डिजिटल क्रेडिट ऑफर करता है और उन लोगों को राहत देता है जो कैश के ऊपर डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्राथमिकता देते हैं। ये उन यूजर्स की भी मदद करता है जिनके पास भुगतान करने के लिए कैश मौजूद नहीं है। इस सेवा के तहत यूजर्स हर महीने की सात तारीख या उससे पहले बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स के पास अपने पोस्टपेड बिल को ईएमआई में भी बदलवा सकते हैं। यूजर्स पेटीएम ऐप पर अपनी फ्री पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं और अपने रोजाना के खर्चों का ध्यान रख सकते हैं।
कंपनी ने पेश किए तीन वेरिएंट
वहीं कंपनी के मुताबिक, पेटीएम पोस्टपेड को देश के दो बड़े एनबीएफसी के साथ समझौते में ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इसके तीन वेरिएंट्स पेश किए हैं। इसमें जिन लोगों के पास कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, वे भी इसका फायदा ले सकते हैं। इसके साथ पेटीएम पोस्टपेड को एक्टिवेट करने के लिए कोई कीमत नहीं लगती है।
- इसके तीन वेरिएंट-लाइट, डिलाइट और इलाइट हैं।
- पोस्टपेड लाइट में 20,000 रुपये तक की सीमा है जिसके साथ convenience चार्ज मासिक बिल में जुड़ेगा।
- जिन यूजर्स के पास कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, वे भी इस सुविधा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- पोस्टपेड डिलाइट और इलाइट में 20,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक की मासिक सीमा है। इसमें कोई चार्ज बिल में नहीं लगेगा।
- इनके यूजर्स को सभी पोस्टपेड फीचर्स का भी एक्सेस मिलता है।
ग्राहक ऐसे लें सकते है फायदा
- पेटीएम पोस्टपेड को ऐसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने पेटीएम अकाउंट में लॉगइन करें और अपने होमस्क्रीन पर टॉप दायीं तरफ सर्च आइकन पर पेटीएम पोस्टपेड टाइप करें।
- इसके बाद माई पेटीएम पोस्टपेड आइकन को सिलेक्ट करेंकेवाईसी की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और इसे कुछ मिनटों में पूरा किया जा सकता है।
- इसमें यूजर को किसी तरह के दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत नहीं है।
- केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आपकी सर्विस तुरंत एक्टिवेट हो जाएगी और आपको अपने अकाउंट की क्रेडिट लिमिट दिखेगी।
Jio लाया 222 रुपए का रिचार्ज पैक, अब 1 साल तक Free में देखें मूवीज ये भी पढ़ेंं
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications