RBI On Paytm: पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को कई सारे प्रश्न मिले हैं, जिनमें पेटीएम पर रोक लगाई जाने को लेकर सवाल पूछे गए हैं। यही कारण है कि आज मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के के बाद केंद्रीय बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने इस बात की पुष्टि की है कि अगले हफ्ते हफ्ते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा एक एफएक्यू जारी करके सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने जबरदस्त यूजर बेस के कारण पेटीएम का मार्केट काफी बड़ा है और यह लोगों में भी काफी लोकप्रिय है। इस कंपनी ने ट्रांजैक्शन को आसान बनाने के साथ लोगों की सुविधाओं को भी काफी बढ़ा दिया है। यही कारण है कि पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगाई जाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर सवालों की बौछार हो गई है।

क्या होता है एफएक्यू
एफएक्यू मतलब अंग्रेजी में फ्रिक्वेंटली एस्क्ड क्वेश्चंस होता है। हिंदी में इसका अर्थ है सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न। ऐसे में उन सवालों के जवाब दिए जाते हैं जो लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा पूछे जा रहे हैं और जिनमें लोगों की जिज्ञासा बरकरार है।
मीडिया से बातचीत के दौरान आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के अंदर उन्हें ढेर सारी क्वेरीज मिली हैं। दास द्वारा बताया गया है कि इन्हीं प्रश्नों के आधार पर एक जवाब की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो अगले हफ्ते तक लोगों के बीच साझा कर दी जाएगी।
वहीं रिजर्व बैंक आफ इंडिया के एक और अधिकारी स्वामीनाथ ने कहा है कि पेटीएम के खिलाफ लिया गया एक्शन लगातार नॉन कंप्लायंस के आधार पर लिया गया है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर यह सख्त कार्यवाही आरबीआई के नियमों की नाफरमानी की वजह से हुई है।
रिजर्व बैंक में बताया कि पेटीएम के द्वारा लगातार कई महीनो से आरबीआई के नियम का उल्लंघन किया जा रहा था। रिजर्व बैंक के द्वारा इसे लेकर पेटीएम को पहले भी चेतावनी दी गई थी और इसे सुधारने को लेकर सही कदम उठाने के लिए समय भी दिया गया था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्वामीनाथन ने कहा कि एक नियामक होने की वजह से हम ग्राहकों के अधिकार की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी के बयान के मुताबिक साफ पता चलता है कि अगर किसी को भी बैंक चलना है, तो उसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए नियमों में रहकर चलना होगा, ताकि लोगों ग्राहकों को भी पूरी सुरक्षा मिल सके। इससे साफ पता चलता है कि आरबीआई के मानदंडों का पालन करना सभी बैंकों के लिए बहुत जरूरी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 31 जनवरी को रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने एक नोटिफिकेशन जारी करके पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगाने के बात कही थी। इसके तहत पेटीएम पेमेंट बैंक और उससे जुड़ी सभी सेवाओं पर 29 फरवरी के बाद रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद फास्टैग और वॉलेट जैसे सर्विस पर भी रोक लगा दी गई है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications