अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
नई दिल्ली: अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने खाताधारकों को मोबाइल ऐप पर अपनी केवाईसी औपचारिकताएं पूरी करने की अनुमति दे दी है। अब ग्राहक बिना अपने घरों से बहार निकले और किसी बहार वाले व्यक्ति को घर पर बुलाए केवाईसी करा सकते हैं। ये काम आप सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक के बीच वीडियो कॉल का उपयोग कर सकेंगे।

इनके लिए लांच हुआ कैश ऐट होम सुविधा
पेटीएम पेमेंट बैंक ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के दौरान बैंक ने बैंकिंग सुविधा को और अधिक आसान किया है। लॉकडाउन के दौरान बैंक ने सीनियर सीटिजन और दिव्यांग लोगों के लिए कैश ऐट होम सुविधा को लांच किया। इसके जरिए घर पर नकदी मिल सकती है। इस साल के शुरू में बैंक ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सुविधा भी लांच की थी। इसके जरिए ग्राहक सरकार की सुविधा का डायरेक्ट लाभ ले सकते हैं।
2 मिनट में हो जाएगा काम वीडियो केवाईसी प्रक्रिया
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक ने वीडियो केवाईसी सुविधा लॉन्च पर कहा कि हमने टेक्नोलॉजी के नए उपयोग के माध्यम से अपने देश में वित्तीय समावेश लाने के अपने प्रयासों को जारी रखा है। हम पहले ही अपने यूजर्स से बहुत अधिक इंटरेस्ट और इंक्वायरी प्राप्त कर रहे हैं। हम एक बैक-एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की प्रक्रिया में हैं जो हमें हर दिन 15,000 वीडियो केवाईसी रिक्वेस्ट को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अभी तक पेटीएम केवाईसी नहीं कराई है वो इसे पूरा कर सकते हैं। ग्राहक पेटीएम ऐप पर क्लिक करके वीडियो केवाईसी टैब को शुरू कर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि इसमें आधार और पैन कार्ड की जरूरत होगी। इस पूरी प्रक्रिया को 2 मिनट में पूरा कर सकते हैं। वर्तमान में यह प्रक्रिया कुछ यूजर्स के लिए है। बाद में इसे सभी ग्राहकों के लिए शुरू की जाएगी। इस प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ यूपीआई ग्राहक, 30 करोड़ वैलेट्स और 22 करोड़ कार्ड हैं। 5.8 करोड़ बैंक खाते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications