नयी दिल्ली। पेटीएम पेमेंट्स बैंक उपयोग करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने बैंकिंग सेवाएं शुरू कर दी हैं। पीपीबीएल ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के साथ इंटीग्रेटिंग करके आधार के जरिए बैंकिग सर्विस शुरू कर दी हैं। इससे पीपीबीएल के ग्राहक बुनियादी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें कैश निकालना, बैंलेंस इंक्वारी और देश के किसी भी बैंकिंग और वित्तीय संस्थान के बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करना शामिल है। इसके अलावा और भी कई सेवाएं हैं जिन्हें बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं उन सर्विसेज के बार में।
कैश डिपॉजिट और इंटरबैंक फंड ट्रांसफर
कैश डिपॉजिट और इंटरबैंक फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाओं को भी जल्द ही पीपीबीएल पर लाइव कर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिनकी बैंक ब्रांच और एटीएम तक पहुंच सीमित है। बता दें कि एईपीएस एक एनपीसीआई के नेतृत्व वाला मॉडल है जो आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करके किसी भी बैंक के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के माध्यम से पीओएस (माइक्रो एटीएम) में ऑनलाइन इंटरऑपरेबल फाइनेंशियल इंक्लूजन ट्रांजेक्शन की अनुमति देता है।
किस चीज की होगी जरूरत
ग्राहकों को एईपीएस मोड के तहत लेनदेन करने के लिए आवश्यक इनपुट केवल आईआईएन (ग्राहक के बैंक की पहचान), आधार संख्या और फिंगरप्रिंट हैं। इसके अलावा पीपीबीएल ने मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विकलांग / वृद्धावस्था पेंशन आदि जैसे सरकारी अधिकारों के संवितरण के लिए पीपीबीएल ने 10,000 से अधिक बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के साथ भागीदारी की है, जिनके पास एईपीएस लेनदेन की सुविधा के लिए बीसी ऐप का एक्सेस होगा। बैंक की योजना अपने नेटवर्क में और अधिक कॉरेस्पॉन्डेंट्स जोड़ने की है, जो जल्द ही अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी सेवा प्रदान करेंगे।
कितनी होगी अधिकतम लोन-देन की सीमा
अधिकतम लेन-देन राशि 10,000 रुपये तक सीमित है। नकद निकासी के लिए मासिक सीमा 50,000 रुपये या 10 लेन-देन है, जो भी आप पहले कर लें। यानी या तो आप 10 बार पैसा निकल लें या फिर कुल 50000 रु निकाल लें। एईपीएस सभी पीपीबीएल ग्राहकों के लिए निःशुल्क है। पीपीबीएल के सीईओ और प्रबंध निदेशक सतीश कुमार गुप्ता के अनुसार एईपीएस के साथ हम अपने देश में फाइनेंशियल इंक्लूजन में तेजी लाने का लक्ष्य बना रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत के पिछड़े हिस्से में लोग पूरी बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच सकें।
कब शुरू हुआ पीपीबीएल
अगस्त 2015 में पेटीएम ने भारतीय रिज़र्व बैंक से पेमेंट बैंक लॉन्च करने के लिए लाइसेंस हासिल किया था। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक एक अलग इकाई है जिसमें इसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा की 51% और वन 97 कम्युनिकेशंस की हिस्सेदारी 39% है। 10% हिस्सेदारी वन97 और शर्मा की सहायक कंपनी के पास होगी। नवंबर 2017 में बैंक का आधिकारिक उद्घाटन तत्कालीन भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications