नयी दिल्ली। रिलायंस फ्रेश, हल्दीराम, अपोलो फार्मेसी, क्रोमा और शॉपर्स स्टॉप जैसी रिटेल चेन तथा आपके करीबी किराना स्टोर को कवर करने के लिए डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने अपने 'पेटीएम पोस्टपेड' का विस्तार किया है। आप किराने और घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए पेटीएम पोस्टपेड का उपयोग कर सकते हैं। आप इसके जरिए विभिन्न बिल का भी भुगतान कर सकते हैं। पेटीएम ये सर्विस दो एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) के साथ मिल कर ऑफर करती है, जो पेटीएम ऐप उपयोगकर्ताओं को कई तरह की पेमेंट करने के लिए फौरन क्रेडिट प्रदान करती हैं। इतना ही मौजूदा कोरोना के दौरान कंज्यूमर क्रेडिट की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी बड़ी वस्तुओं के लिए भुगतान के लिए इस क्रेडिट सीमा को 1 लाख रुपये मासिक तक बढ़ा दिया है। पहले ये लिमिट 60000 रुपये थी।
क्या है पेटीएम की पोस्टपेड सर्विस
मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने अपनी पोस्टपेड सर्विस पिछले साल शुरू की थी। कंपनी चुनिंदा ग्राहकों को पोस्टपेड सर्विस देती है, जिसके जरिए वे पहले खर्च कर सकते हैं और बाद में कंपनी को उसका भुगतान कर सकते हैं। ये बिल्कुल क्रेडिट कार्ड के समान ही है। इस सर्विस से ग्राहक मोबाइल रिचार्ज, मूवी टिकट बुकिंग और डीटीएच आदि के लिए पेमेंट कर सकते थे। मगर अब रिटेल चेन और किराना स्टोर पर भी इसके जरिए पेमेंट की जा सकेगी। बता दें कि बिल रीपेमेंट हर महीने की 7 तारीख को किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- पेटीएम की ये सर्विस चुनिंदा ग्राहकों को ही मिलती है
- इस नए अपडेटेड पेटीएम पोस्टपेड फीचर के तीन वेरिएंट हैं - लाइट, डिलीट और एलीट। लाइट की क्रेडिट सीमा 20,000 रुपये होगी। डिलीट और एलीट वेरिएंट बिना किसी सुविधा शुल्क के 20,000 रुपये से 100,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट देते हैं
- पोस्टपेड सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को पार्टनर एनबीएफसी के साथ अपना केवाईसी पूरा करना होगा
- महीने की 7 तारीख को बिल की रीपेमेंट करनी होगी और ग्राहकों को अपने मासिक खर्चों का हिसाब रखने के लिए नियमित रूप से अपने पेटीएम पोस्टपेड पासबुक का एनालिसिस करना चाहिए
- पेटीएम पोस्टपेड सर्विस सबसे एक्टिव उपयोगकर्ताओं के लिए बढ़ा दी गई है। अगर आप पोस्टपेड सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो अपनी ज्यादा से ज्यादा पेमेंट के लिए पेटीएम का उपयोग करें
हर ग्राहक को क्रेडिट देना उद्देश्य
पेटीएम के सीईओ अमित नैयर के मुताबिक पेटीएम पोस्टपेड हमारा मिशन है, जिसके जरिए हर पेटीएम ग्राहक तक क्रेडिट पहुंचा जाएगा। महामारी के दौरान हमारे लिए साथी देशवासियों के साथ खड़े रहना और जरूरत पड़ने पर उन्हें खरीदारी के लिए क्रेडिट देना महत्वपूर्ण है। पेटीएम पोस्टपेड के माध्यम से भुगतान बिना किसी ओटीपी या पिन के एक क्लिक से पूरा किया जा सकता है। ऑर्डर रद्द करने की स्थिति में उपयोगकर्ता को उसके अकाउंट में फौरन रिफंड किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications