नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेटीएम मॉल ने 20 मार्च से अपने 'होली स्पेशल' महा शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ साझेदारी की है, ताकि ग्राहकों को सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ईएमआई लेनदेन पर अतिरिक्त 10% कैशबैक दिया जा सके। बता दें कि पेटीएम मॉल की ये सेल 29 मार्च तक चलेगी। इस 9 दिनों की सेल में स्मार्टफोन्स सहित बाकी गैजेट्स पर 90 फीसदी तक बचत करने का मौका है। सेल में छूट के साथ-साथ कैशबैक भी मिलेगा। आपको गैजेट्स के अलावा दूसरी चीजों पर भारी छूट मिलेगी।
15000 से ज्यादा ब्रांड्स पर छूट
पेटीएम मॉल की सेल में 15,000 से अधिक ब्रांड्स पर छूट दी जा रही है। इनमें लगभग सभी कैटेगरी पर ऑफ़र मिल रहा है। कुछ बड़े ब्रांड्स में ऐप्पल, सैमसंग, जेबीएल, रेड टेप, एडिडास और प्यूमा शामिल हैं। कंपनी एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील ऑफर कर रही है। इस सेल में 80 फीसदी छूट के साथ कुछ प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा। इस तरह आपको पूरे 90 फीसदी तक की बचत हो सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 75 फीसदी तक की छूट
बड़े स्मार्टफोन्स ब्रांड्स पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी। साथ ही 5000 रु का कैशबैक भी दिया जाएगा। कंपनी स्मार्टफोन्स पर 9600 रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा पेटीएम की महा सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75 फीसदी तक की छूट मिल रही है। पैनासोनिक, Wahl, फिलिप्स सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स पर 3,000 रुपये तक के कैशबैक का फायदा भी लिया जा सकता है।
सस्ते में खरीदें लैपटॉप
अगर आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो पेटीएम सेल को हाथ से न जाने दें। इस सेल में बाकी प्रोडक्ट्स के साथ साथ लैपटॉप पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेनोवो आइडियापैड एस145 पर पूरे 25 फीसदी की छूट और 1200 रु का कैशबैक मिल रहा है। इसी तरह की डील्स एचपी, माइक्रोसॉफ्ट और डेल के लैपटॉप्स पर भी उपलब्ध हैं।
कपड़ों पर 80 फीसदी तक छूट
पेटीएम की होली स्पेशल सेल में फैशनेबल कपड़ों पर 80 फीसदी तक की छूट है। इनमें जीन्स पर 70 फीसदी, एथनिक वियर पर 80 फीसदी और टॉप्स-ड्रेसेस पर भी 80 फीसदी तक की बचत करने का मौका है। बाकी जिन प्रोडक्ट्स पर आप डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं उनमें स्मार्टवॉच, जूते, सनग्लासेज और घरेलू सामान शामिल हैं। कंपनी बेल्ट्स और वॉलेट्स तक के लिए भी ऑफर लायी है।
हजारों ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप
इतनी तगड़ी सेल के लिए पेटीएम मॉल ने हजारों ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके रहते ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई और शानदार एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। पेटीएम मॉल का कहना है कि यह देश भर में 6 लाख से अधिक उत्पादों पर मुफ्त शिपिंग ऑफर कर रही है। कई कॉटेज एम्पोरियम, आर्टिसंस, हस्तनिर्मित आभूषण, बनारसी और कांजीवरम साड़ी, हाथ से सिले हुए कुर्ते और विभिन्न राज्यों के लोकल कपड़े भी इस सेल में उपलब्ध हैं। होली के त्योहार को और अधिक मीठा बनाने के लिए सेल में आगरा का पेठा, राजस्थान का घेवर और चांदनी चौक से सोन हलवा शामिल किया गया है। साथ ही होली के रंगों, पानी की बंदूकों और अन्य सामानों पर 70% से अधिक की छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications