Personal Loan : आप जब किसी बैंक से पर्सनल लोन लेते हैं तो फिर आपको उस पर्सनल लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है। इस सुविधा को बैलेंस ट्रांसफर कहा जाता है।
आपको इसमें पर्सनल लोन के तरह नए लेंडर के पास किसी तरह की सिक्योरिटी या फिर कोलैटरल जमा करने की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि ऐसा करने के लिए आपसे कुछ चार्जेस वसूले जाते हैं लेकिन इसके साथ ही कई लाभ भी मिलते हैं।

आपको बैलेंस ट्रांसफर करने पर अपने लोन पर ब्याज दर पहले की तुलना में कम होती है। ऐसी स्थिति में यह जानकारी होना बेहद जरुरी होता है कि आपके लिए बैलेंस ट्रांसफर करना कितना बेहतर है।
अगर हम पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर के फायदे की बात करें तो फिर जो बैंक आपको यह सुविधा देता हैं, उनकी इंटरेस्ट रेट कम होती है। ऐसे में अगर आपकी बकाया रकम अधिक है तो फिर ट्रांसफर करने पर आपको लोन पर टोटल ब्याज कम देना होता है।
इसके साथ ही पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर करने से अधिक टेन्योर चुनने का भी आपको विकल्प मिलता है।
इससे आपकी महीने की ईएमआई का बोझ भी कम हो जाता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको नए बैंक में टॉप-अप पर्सनल लोन की सुविधा भी मिल सकती है।
अगर आप पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर करने का विचार कर रहे हैं तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले लोन की मौजूदा ब्याज दर और आप जिस बैंक में लोन को ट्रांसफर करने का विचार कर रहे हैं इसकी तुलना करना चाहिए। जब आप इसकी तुलना कर लेते हैं इसके बाद आपको बाकी चार्जेस के बारे में पता कर लेना चाहिए।
आपको लोन को ट्रांसफर करने के लिए अपने पहले वाले बैंक से एनओसी की जरुरत होगी। इसके साथ ही फोरक्लोजर के लिए आवेदन लेने की भी आवश्यकता होगी। इसके बाद आपको रिपेमेंट के पूरे दस्तावेजो को जमा करना होगा। इस तरह आप पिछले बैंक से अपना लोन का खाता बंद करवा सकते दें और नए बैंक में अपने दस्तावेजों को जमा कर दें और अगली ईएमआई उसी के साथ भरें।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार एक बैंक से दूसरे बैंक में पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर करने का सबसे बड़ा फायदा आपको कम ब्याज दर के रुप में देखने को मिलता है। बैलेंस ट्रांसफर करने पर आपके लोन का कुल ब्याज थोड़ा कम हो जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications