
Personal Loan balance transfer : पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर एक सहायक प्रक्रिया है जिसकी मदद से कस्टमर अपना बकाया सारा लोन अमाउंट एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करते हैं। पर्सनल लोन लेने के लिए कीसी भी प्रकार के कोलेटरल की जरूरत नहीं होती है। ठीक उसी तरह पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर (PLBT) को नए बैंक के पास ट्रांसफर करने के लिए किसी कोलेटरल या सिक्योरिटी की जरुरत नहीं पड़ती है।
लगता है चार्ज
लोन ट्रांसफर करने के लिए कुछ नॅामिनल चार्ज देना होता है। इस फीस में बैंक का फोरक्लोजर चार्ज और लोन ट्रांसफर का चार्ज शामिल होता है। आप जिस नए बैंक को लोन ट्रांसफर कर रहे हैं। वह आपसे स्टांप चार्ज और दूसरे चार्ज के साथ लोन प्रोसेसिंग फीस भी वसूल सकता है।
कम होती है इंटरेस्ट रेट
आमतौर पर ग्राहक जिस बैंक को लोन ट्रांसफर करता है वह लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहा होता है। बैंक लोन ट्रांसफर करने और ब्याज दर तय करने के लिए क्रेडिट स्कोर, इनकम और आपके क्रेडिट प्रोफाइल के दूसरे पहलुओं को जांचते हैं। Personal Loan Balance Transfer लो इंटरेस्ट रेट के साथ कई तरह के फायदे मीलते हैं।
कम ब्याज के साथ मिलते हैं अनेको फायदे
पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का यूज करने से ग्राहकों को मौजूदा पर्सनल लोन के लिए लंबा टेन्योर चुनने में मदद मिलती है। इससे आप मंथली ईएमआई को भी कम कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको हायर इंटरेस्ट कॅास्ट देना होता है।
टॉप-अप पर्सनल लोन का मिलता है फायदा
कई बैंक ग्राहक के पर्सनल लोन को ट्रांसफर करने पर टॉप-अप पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। इस तरह पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर फैसिलिटी पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होती है।
क्या है प्रोसेस
आप को दूसरे बैंक के प्रतिनिधि से इस विषय में बात करनी होगी। हर बैंक की अलग अलग क्राइटेरिया होती है। पर्सनल लोन के लिए कम से कम 21 साल अधिकतम 65 साल होनी चाहिए। केवल नौकरी पेशा वाले लोग ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। लोन का शेष अमाउंट कम से कम 50,000 रुपए होना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications