नई दिल्ली, दिसंबर 4। अक्टूबर 2021 में जैसे ही पेट्रोल की कीमतें मुंबई में 113 रुपये के स्तर पर पहुंची, देश में हाहाकार मच गया था। लेकिन राज्य और केंद्र सरकारों ने स्टेट टैक्स को कम करके बोझ को थोड़ा कम करने के लिए कदम उठाया, पर अब भी ईंधन की कीमतों में ज्यादा कमी नहीं आई है। यह अभी भी भारतीयों को महसूस कराता है कि शायद हम पेट्रोल कार चलाकर फालतू पैसा खर्च कर रहे हैं। मगर इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की रिपोर्ट के अनुसार भारत से भी अधिक महंगा पेट्रोल कई शहरों में है। हम यहां आपको इसी रिपोर्ट के आधार पर दुनिया के उन दस शहरों की डिटेल देंगे, जहां पेट्रोल सबसे महंगा है। इन 10 शहरों में भारत का एक भी शहर नहीं है।
हॉन्ग-कॉन्ग और एम्स्टर्डम
2021 में हांगकांग दुनिया का पांचवां सबसे महंगा शहर बनकर सामने आया, लेकिन यह उन शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है जहां पेट्रोल सबसे महंगा है। 2011 में, यहां पेट्रोल की कीमत 2.13 डॉलर प्रति लीटर अनलेडेड पेट्रोल थी जो 2016 में घटकर 1.73 डॉलर हो गई। 2020 में कीमत बढ़कर 2.19 डॉलर और 2021 में 2.50 डॉलर (करीब 190 रु) हो गई। सूची में अगला शहर नीदरलैंड का एम्स्टर्डम है। शहर में एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 2.18 डॉलर (164 रु) है। 2011 में कीमत 2.40 डॉलर थी जो 2016 में घटकर 1.69 डॉलर रह गई और 2020 में बढ़कर 1.91 डॉलर हो गई।
ओस्लो और तेल अवीव
नॉर्वे के ओस्लो में 2011 के बाद से पेट्रोल की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गयी है, पर 2021 में अन्य शहरों की तुलना में, यह अभी भी तीसरे नंबर है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में यहां एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 2.06 डॉलर (155 रु) है। 2011 में कीमत 2.62 डॉलर प्रति लीटर थी, जो 2016 में घटकर 1.54 डॉलर रह गई और 2020 में बढ़कर 1.76 डॉलर हो गई। दुनिया का सबसे महंगा शहर 2021 तेल अवीव, इज़राइल में, वह जगह है जहाँ आपको पेट्रोल हांगकांग, एम्स्टर्डम और ओस्लो की तुलना में थोड़ा कम महंगा मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में यहां एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 2 डॉलर (150.5) है। 2011 में कीमत 2.05 डॉलर प्रति लीटर थी जो 2016 में घटकर 1.45 डॉलर रह गई और 2020 में बढ़कर 1.65 डॉलर हो गई।
हैम्बर्ग और एथेंस
जर्मनी का हैम्बर्ग सूची में अगला शहर है जहां 2021 में एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 2 डॉलर (150 रु) को छू रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 1.99 डॉलर पर बनी रही। 2011 में कीमत 2.24 डॉलर थी। 2016 में ये 1.44 डॉलर थी। रिपोर्ट के मुताबिक एथेंस में एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 2021 में 1.98 डॉलर (करीब 149 रु) थी। 2011 में यहां पेट्रोल की कीमत 2.37 डॉलर प्रति लीटर थी जो 2016 में घटकर 1.50 डॉलर रह गई थी।
रोम और स्टॉकहोम
सूची में अगला नाम इटली का रोम है। यहां पेट्रोल की कीमत 2011 में 2.37 डॉलर की तुलना में घटकर 1.98 डॉलर (148.98 रु) हो गई है, फिर भी कीमत सूची में सातवें नंबर पर है। एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 2016 में घटकर 1.61 डॉलर हो गई और फिर 2020 में मामूली बढ़ कर 1.66 डॉलर हो गयी। स्वीडन के स्टॉकहोम में 2021 में एक लीटर अनलेडेड पेट्रोल की कीमत 1.97 डॉलर (148.23 रु) है।
रेकजाविक और फिनलैंड
आइसलैंड के रेकजाविक में 2021 में पेट्रोल की कीमत 2021 में 1.97 डॉलर (148.2 रु) रही। सूची में अंतिम स्थान फिनलैंड का है। यहां पेट्रोल की कीमत 2021 में 1.96 डॉलर (147.47) रु है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications