कर्नाटक में आज 15 जून से फ्यूल रेट्स बढ़ गए हैं. राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है. राज्य सरकारी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कर्नाटक बिक्री टैक्स पेट्रोल पर 25.92% से बढ़ाकर 29.84 कर दिया गया है. डीजल पर भी सेल्स टैक्स बढ़ाकर 18.4% कर दिया गया है. जो कि पहले 14.3% था. इस लिहाज से दोनों की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है.
क्या कर्नाटक में डीजल और पेट्रोल की ताजा कीमत
अखिल कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबित राज्य में 1 लीटर पेट्रोल 102.86 रुपए में बिक रहा. डीजल का भाव भी बढ़कर 88.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है. राज्य सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. अखिल कर्नाटक पेडरेशन ऑफ पेट्रोलियम ट्रेडर्स के प्रेसिडेंट केएम बसवेगौड़ा ने कहा कि हमें आज दोपहर को अधिसुचना मिली. इसके हमने संशोधित फ्यूल रेट्स के अनुसार अपनी कीमतों को फिर से तय किया.
राजधानी बेंगलुरू में क्या है फ्यूल रेट्स?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक लीटर पेट्रोल 99.84 रुपए और डीजल 85.93 रुपए में बिक रहा है. शहर में फ्यूल रेट्स में आखिरी बार बदलाव नवंबर 2021 में हुआ था. तब कीमतों में कटौती की गई थी. इसके तहत पेट्रोल के भाव 13.30 रुपए और डीजल के 19.40 रुपए घटा दिए गए थे.

आखिर क्यों महंगा मिलता है फ्यूल?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 104.19
कोलकाता 103.93
चेन्नई 100.73
नई दिल्ली 94.76
बड़े शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66
मोबाइल पर चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications