Where is the cheapest and most expensive petrol being sold in the world : भारत में पेट्रोल के रेट को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। लगभग 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से भारत में पेट्रोल बेचा जाता है। लेकिन वहीं अगर देखा जाए तो 1 रुपये लीटर भी पेट्रोल बेचा जा रहा है। तारीफ की बात यह है कि जिस देश में इतना सस्ता पेट्रोल बेचा जा रहा है, उसकी अर्थव्यवस्था बेकार है। यही नहीं अगर देखा जाए तो दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप 5 देश का नाम सुनकर सभी चौंक जाएंगे।
साथ में यह भी जानिए
पेट्रोल के रेट को लेकर रिकॉर्ड अजीब हैं। जहां दुनिया के सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देश का नाम न सुने हुए देशों के हैं, वहीं अमीर देश सबसे महंगा पेट्रोल बेच रहे हैं। यहां पर हम उन टॉप 5 देशों का नाम भी जानेंगे, जहां सबसे महंगा पेट्रोल बेचा जा रहा है।

जानिए भारत और उसके आसपास के देशों में पेट्रोल के रेट क्या है
यहां पर यह भी देखना काफी रोचक है कि भारत के आसपास के देशों में पेट्रोल का रेट क्या है। इन देशों में भी पेट्रोल का रेट काफी अगल अलग है। इन देशों में सबसे सस्ता पेट्रोल अफगानिस्तान में है। अफगानिस्तान ऐसा देश है, जहां पर एक भी रिफायनरी तक नहीं है।
जानिए कहां से लिए गए हैं पेट्रोल के रेट
दुनिया के सभी देशों में पेट्रोल के रेट पर नजर रखने वाली बेवसाइट globalpetrolprices.com ने यह रेट प्रकाशित किए हैं। यह रेट 31 अक्टूबर 2022 के हैं। यहां पर दुनिया के सभी देशों के रेट भारतीय रुपये में दी गई है।
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप 5 देश
- वेनेज़ुएला : 1.31 भारतीय रुपये
- लीबिया : 2.48 भारतीय रुपये
- ईरान : 4.41 भारतीय रुपये
- अल्जीरिया : 27.01 भारतीय रुपये
- अंगोला : 27.10 भारतीय रुपये
दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले टॉप 5 देश
- बारबाडोस : 169.68 भारतीय रुपये
- नॉर्वे : 177.75 भारतीय रुपये
- आइसलैंड : 184.74 भारतीय रुपये
- अफ्रीकी गणराज्य : 187.88 भारतीय रुपये
- हांगकांग : 243.21 भारतीय रुपये
भारत और उसके पड़ौसी देशों में पेट्रोल का रेट
- अफगानिस्तान : 78.93 भारतीय रुपये
- भूटान : 82.18 भारतीय रुपये
- पाकिस्तान : 82.18 भारतीय रुपये
- चीन : 101.67 भारतीय रुपये
- भारत : 104.18 भारतीय रुपये
- बांग्लादेश : 106.37 भारतीय रुपये
- नेपाल : 113.24 भारतीय रुपये
- श्रीलंका : 114.94 भारतीय रुपये
नोट : पेट्रोल के रेट भारतीय रुपये में हैं, लेकिन यह डॉलर के रेट को रुपये में कंन्वर्ट करके बताया गया है। इसलिए यह रेट डॉलर के हिसाब से बदलते रहते हैं। यह आंकड़े 31 अक्टूबर 2022 के रेट के आधार पर बताए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications