PF Account New Rules 2025: साल 2024 में नौकरीपेशा को ध्यान में रखकर पीएफ अकाउंट से जुड़े कुछ बदलाव किये गए, लेकिन अब नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में नए साल 2025 में इससे जुड़े कई बदलाव हो सकते हैं। इससे लोगों को ईपीएफ के जरिए भविष्य को आर्थिक रूप से बेहतर करने में मदद मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि वो सभी कौन-कौन से नियम हैं जो बदलने वाले हैं।

कॉन्ट्रीब्यूशन लिमिट में बढ़त
ईपीएफ में हर महीने 15,000 रुपये तक की बेसिक सैलरी के अनुसार पैसा जमा होता था, लेकिन अब सरकार का सोचना है कि लोग अपनी पूरी सैलरी के हिसाब से ईपीएफ अकाउंट में पैसा जमा कर सकें यानी अगर किसी की बेसिक सैलरी एक लाख रुपये है तो वह नए साल में 24000 रुपये महीना (एम्पलाई और एम्पलॉयर का मिलाकर) जमा कर सकेगा।
निवेश का तरीका
सितंबर 2024 में मंजूर किए गए सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) के मुताबिक 78 लाख EPF पेंशनर्स को यह सुविधा मिलेगी कि वे किसी भी बैंक की शाखा से अपनी पेंशन ले सकते हैं। अब तक पेंशनर्स को एक तय बैंक की शाखा में ही जाना होता था लेकिन नए साल से आपको कहीं भी रहकर पेंशन निकालने की आजादी मिलेगी।
एटीएम से निकालें पैसे
नए नियम से ईपीएफ से पैसे निकालने का प्रोसेस बहुत आसान हो जाएगा क्योंकि EPFO जल्द ही ऐसा एटीएम कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है, जिससे लोग किसी भी समय अपने ईपीएफ खाते से पैसा निकाल सकें। ऐसे में इमरजेंसी के समय आप आसानी से पैसे निकाल पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये नियम जल्द ही लागू होगा।
ईपीएफओ की तरफ से सूचना जारी की गई है कि सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों की सैलरी की जानकारी 31 जनवरी 2025 तक ईपीएफओ के पोर्टल पर डालनी होगी और अगर ईपीएफओ ने कोई जानकारी मांगी है तो कंपनियों को वह जानकारी भी 15 जनवरी 2025 तक देनी होगी। ऐसा करने से जिन लोगों ने ज्यादा पेंशन पाने के लिए आवेदन किया है उनका आवेदन जल्दी प्रोसेस हो पाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications