नयी दिल्ली। सेक्टोरल म्यूचुअल फंड वे इक्विटी फंड हैं जो पूरे पैसे को एक सेक्टर में रखते हैं। उदाहरण के लिए एक आईटी सेक्टर फंड केवल आईटी कंपनियों में निवेश करता है, एक बैंकिंग सेक्टर फंड केवल बैंकों में। यह एक सेक्टर में ही एक्सपोजर रखते हैं। ऐसे फंड्स के कई फायदे हैं। जैसे कि अगर वो सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करे तो उसकी सेक्टर की कंपनियां अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इससे सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी आएगी और नतीजे में उसी सेक्टर के फंड्स भी अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे। जैसा कि पिछले 1 साल में फार्मा सेक्टर ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है। इससे फार्मा कंपनियों के शेयरों और नतीजे में फार्मा म्यूचुअल फंड ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। यहां हम आपको ऐसे ही 5 फार्मा फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने पिछले 1 साल में 75 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड
निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड एक शानदार फंड रहा है। निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ने पिछले एक साल में 75.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। एफडी से इतना रिटर्न हासिल करने में आपको कई साल लग जाएंगे। वहीं पिछले 6 महीनों में देखें तो निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड से निवेशकों को 11.70 फीसदी का रिटर्न मिला है। 1 साल के रिटर्न के हिसाब से अगर किसी निवेशक ने एक साथ 4 लाख रु का निवेश किया हो तो उसे 75 फीसदी रिटर्न के आधार पर 3 लाख रु का फायदा हुआ होगा और उसकी निवेश राशि 7 लाख रु हो गयी होगी।
टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड
टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड ने एक साल में निवेशकों को काफी बढ़िया मुनाफा कराया है। टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड ने एक साल में 63.73 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों को 1 लाख रु पर 63 हजार रु से भी अधिक का मुनाफा हुआ। वहीं 6 महीनों में टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड का रिटर्न 9.14 फीसदी रहा है।
यूटीआई हेल्थकेयर फंड
यूटीआई हेल्थकेयर फंड भी एक साल से बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। इस फंड ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। यूटीआई हेल्थकेयर फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 7.25 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसका 1 साल का रिटर्न 72.59 फीसदी रहा है। बता दें कि म्यूचुअल फंड में निवेशकों का पैसा एक्सपर्ट पूरी जानकारी और रिसर्च के साथ निवेश करते हैं, जिससे जोखिम कम हो जाता है।
एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड
एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड का 6 महीनों का रिटर्न काफी अच्छा रहा है। फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 9.74 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड का पिछले 1 साल का रिटर्न 70.67 फीसदी रहा है। एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड एक ऐसा फंड है जो मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फार्मा और हेल्थकेयर फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ फार्मा और हेल्थकेयर फंड का एक साल का रिटर्न 60.96 फीसदी रहा है। म्यूचुअल फंड में से पैसा निकालने में कभी भी जल्दी न करें। सही मायनों में म्यूचुअल फंड एक लंबी अवधि वाला निवेश ऑप्शन है। इसलिए जब तक आपको सही मुनाफा न मिले तो निवेश जारी रखना चाहिए। दूसरी अहम चीज है टार्गेट। यदि आप किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निवेश कर रहे हैं तो फिर उसके पूरा होने से पहले पैसा निकालने का सवाल ही नहीं खड़ा होता।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications