Donald Trump Tariff Announcement Pharma: अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद से ही ग्लोबल मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है। भारत पर अमेरिका 26% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मास्यूटिकल्स पर किसी भी तरह के टैरिफ का ऐलान नहीं किया था जिसकी वजह से 3 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजारों में फार्मा सेक्टर में रौनक देखने को मिल रही थी लेकिन आज 4 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से फार्मा स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली (Pharma Stocks Falls Today)
आज 4 अप्रैल को हफ्ते के आखिरी कोराबारी के दिन पर भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 619 अंक फिसलकर 75,676 पर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 254 अंक गिरकर 22,995 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी में 3.02% की गिरावट और निफ्टी ऑटो में 2.15% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, बाजार एफएमसीजी में 0.12% और बैंकिंग 0.12% की तेजी है। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप 2.87% और निफ्टी स्मॉलकैप में 2.81% की गिरावट है।
फार्मा सेक्टर में आज जोरदार बिकवाली (Donald Trump tariff)
निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 3 अप्रैल को करीब 4.80% का उछाल देखने को मिला था लेकिन आज निफ्टी फार्मा में 4.37% की गिरावट देखने को मिल रही है। 10% के लोवर सर्किट के साथ वायदा का टॉप लूजर बन गया है। ट्रम्प ने एयर फोर्स वन पर मीडिया से बातचीत करते समय बताया, 'फार्मा टैरिफ ऐसे लेवल पर आने वाला है, जो आपने नहीं देखा होगा। हम फार्मास्यूटिकल्स को एक अलग कैटेगरी के रूप में देख रहे हैं। हम निकट भविष्य में या बहुत दूर के भविष्य में इसकी घोषणा करेंगे। अभी इसकी समीक्षा की जा रही है।'
इन स्टॉक्स में आई जोरदार गिरावट (Donald Trump tariff announcement)
ट्रंप के फार्मा सेक्टर पर जल्द टैरिफ लगाने के ऐलान से फार्मा सेक्टर में कोहराम देखने को मिल रहा है। जिन शेयरों में कल तेजी देखने को मिल रही थी वो स्टॉक्स आज कई प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं। निफ्टी 50 पर डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर 4.53% तक फिसल गए हैं। इसके अलावा Gland Pharma के शेयरों में 5.60% की गिरावट आई है। वहीं, Aurobindo Pharma के शेयर आज 5.89% तक लुढ़ गए हैं। सन फार्मा के शेयरों में आज 3.93% की गिरावट दर्ज की जा रही है। Lupin में 6.45% की गिरावट देखी जा रही है। Cipla के शेयर 5.95% तक फिसल गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications