डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने फोनपे एटीएम लॉन्च करने की घोषणा की है। जिससे छोटे छोटे दुकानदारों के यहां नकदी निकासी की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली: डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने फोनपे एटीएम लॉन्च करने की घोषणा की है। जिससे छोटे छोटे दुकानदारों के यहां नकदी निकासी की सुविधा मिलेगी। बता दें गुरूवार को कंपनी ने कहा कि पहले छोटे पैमाने पर दिल्ली-एनसीआर में इसकी शुरूआत की गयी है। व्हाट्सएप से भी बुक होने लगे हैं हवाई टिकट, जानें सुविधा ये भी पढ़ें

एटीएम के रूप में कार्य करने में रहेगा सक्षम
नई सेवा पड़ोस के स्टोरों को कंपनी के ग्राहकों के लिए एटीएम के रूप में कार्य करने में सक्षम करेगा। बता दें कि इससे फोनपे एक ऐसी सेवा को बढ़ावा दे रहा है जो कि वास्तविक उपभोक्ता समस्या का समाधान करेगा। ग्राहकों को अक्सर अपने आसपास के क्षेत्र में बैंकिंग एटीएम की अनुपलब्धता या ख़राब पड़े एटीएम या नकदी की कमी के कारण असुविधा होती है। अब वैसे ग्राहक जिन्हें नकदी की जरूरत है वे केवल फोनपे ऐप के स्टोर टैब पर पास के दुकानों में उपलब्ध फोनपे एटीएम का पता कर सकते हैं। ऐप के 'निकासी' बटन पर क्लिक करने संबंधित दुकानदार को इच्छित राशि ट्रांसफर करनी होगी। राशि ट्रांसफर होने के बाद, व्यापारी ग्राहक को ट्रांसफर की गई राशि के बराबर नकद देगा।
नहीं देना होगा कोई शुल्क
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों या व्यापारियों के लिए कोई शुल्क नहीं है। ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा उनके संबंधित बैंकों द्वारा निर्धारित सीमा के समान होगी। फोनपे के ऑफलाइन व्यापार विकास प्रमुख विवेक लोहचब ने कहा कि आम लोगों के लिए डिजिटल भुगतान को लोकतांत्रिक बनाने की उनकी सोच के अनुरूप दिल्ली /एनसीआर में फोनपे एटीएम सेवा शुरू की गयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications