PhonePe Pincode App: आईपीओ बाउंड फिनटेक फर्म फोनपे का हाइपरलोकल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पिनकोड ऐप अब बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 24x7 दवा डिलीवरी सर्विस शुरू कर रहा है। इस सर्विस से यूजर्स किसी भी समय दवाओं का ऑर्डर दे सकते हैं और उन्हें कुछ ही मिनटों के अंदर मेडिकल स्टोर से दवाएं मिल सकती हैं।

यूजर्स को मिलते हैं कई फायदे
यूजर्स को इस सर्विस की मदद से 10 मिनट के अंदर दवाएं मिलती हैं। साथ ही,पिनकोड स्थानीय मेडिकल दुकानों से दवाएं उपलब्ध कराता है, जिससे लोकल बिजनेस को बढ़ावा मिलता है। अगर आपके पास प्रिस्क्रिप्शन नहीं है, तो ऐप पर 'नो प्रिस्क्रिप्शन' ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद, एक योग्य डॉक्टर आपसे संपर्क करेगा और टेली-कंसल्टेशन के बाद डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन जारी करेगा। इसके अलावा डिलीवरी पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
पिनकोड ऐप के सीईओ ने दी ये जानकारी
पिनकोड ऐप के सीईओ विवेक लोचेब ने इस नई सर्विस के बारे में कहा, "पिनकोड का मकसद लोगों को बेहतर और आसान तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं देना है। साथ ही, हम चाहते हैं कि लोकल मेडिकल दुकानों को भी फायदा मिले। हमारी 10 मिनट में दवा पहुंचाने वाली सेवा से लोगों को जरूरी दवाएं बिना देर के मिल जाती हैं।"
उन्होंने ये भी कहा, "हमारी सर्विस हर समय मौजूद है और अगर किसी के पास डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन नहीं है तो हम मुफ्त में डॉक्टर से बात करने की सुविधा भी देते हैं। इससे लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सर्विस आसानी से मिल रही हैं। हम इस तरह से न सिर्फ लोगों की मदद कर रहे हैं, बल्कि आसपास की मेडिकल दुकानों को डिजिटल दुनिया में मजबूत बना रहे हैं। इससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलता है और भरोसेमंद मेडिकल स्टोर अपने इलाकों में जरूरी भूमिका निभाते रहते हैं।"
इस सर्विस को अन्य शहरों में भी बढ़ाने की तैयारी
पिनकोड का फोकस यूजर्स को दवा डिलीवरी सर्विस ऑफर करना है। साथ ही स्थानीय मेडिकल दुकानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। कंपनी इस सर्विस को अन्य शहरों में भी बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications