PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जुड़ा एक फर्जी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि वित्त मंत्री एक ऐसे निवेश प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रही हैं, जहां मात्र 21,000 रुपये के निवेश पर एक दिन में 55,000 रुपये और हर हफ्ते 5.5 लाख रुपये का मुनाफा कमाने का वादा करती हुईं दिख रही हैं।
कई लोग इस वीडियो को देखकर गुमराह हो सकते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, यह वीडियो डिजिटली एडिट किया गया है, ताकि इसे असली दिखाया जा सके।
फेक वीडियो है: PIB Fact Check
पीआईबी ने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण या केंद्र सरकार ने ऐसी किसी भी निवेश योजना का न तो प्रचार किया है और न ही उसे अप्रूव किया है। ऐसे वीडियो का मुख्य उद्देश्य लोगों को धोखा देकर फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाना होता है। यह फेक वीडियो है।

फैक्ट चेक एजेंसी ने जनता को आगाह किया है कि वे 'जल्दी अमीर बनने' के ऐसे भ्रामक वादों पर बिल्कुल भरोसा न करें, क्योंकि इनमें धोखाधड़ी का जोखिम बहुत अधिक होता है। सतर्क रहना ही ऐसे जालसाजी से बचने का एकमात्र तरीका है।
फर्जी खबरों की शिकायत कहां करें?
यदि आपको भी सरकार से जुड़ी किसी फर्जी खबर पर संदेह है, तो आप पीआईबी फैक्ट चेक की सहायता ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति भ्रामक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल उनके वॉट्सऐप नंबर 8799711259 पर भेज सकता है।
इसके अलावा आप अपनी शिकायत या जानकारी factcheck@pib.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। यह सुविधा लोगों को गलत सूचनाओं की पहचान करने और उन्हें उजागर करने में मदद करती है, जिससे डिजिटल दुनिया में पारदर्शिता बनी रहती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications