नयी दिल्ली। भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या यूपीआई काफी समय से वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। अब गूगल ने अपने प्रस्तावित 'फेडनाउ' के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व को भारत के यूपीआई का हवाला दिया है। फेडनाउ एक नयी इंटरबैंक ग्रॉस सेटलमेंट सर्विस है। गूगल ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व बोर्ड को बकायदा भारतीय यूपीआई सिस्टम की पूरी जानकारी दी है। गूगल ने फेडरल रिजर्व को लिखे एक पत्र में कहा है कि भारत के चार सबसे बड़े बैंकों के सहयोग से गूगल का यूपीआई के साथ गूगल पे का इंटीग्रेशन सरकार और वित्तीय सेवा भागीदारों के साथ सहयोग के जरिये इनोवेशन के लिए गूगल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गूगल की सलाह है कि भारतीय यूपीआई जैसा सिस्टम अमेरिका में भी शुरू किया जाये। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल की तरफ से फेडरल रिजर्व को 7 नवंबर को पत्र भेजा गया था, जिसे शनिवार को सार्वजनिक किया गया। भारतीय मूल के सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं।

ऐसे सफल हुआ यूपीआई
गूगल के अमेरिका और कनाडा के लिए सरकारी मामले और सार्वजनिक नीति के उपाध्यक्ष मार्क इसकोविट्ज ने पत्र में कहा कि यूपीआई को योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया था और इसके डिजाइन के महत्वपूर्ण पहलुओं से इसकी सफलता की अहम वजह रही। मार्क के मुताबिक भारत में अपनी गूगल पे ऐप पेश करने के दौरान गूगल ने आरबीआई के पेमेंट रेगुलटर नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया या एनपीसीआई के साथ मिल कर काफी बारीकी के साथ काम किया। पत्र में कहा गया है कि भारत में बैंक, कंज्यूमर वगैरह के लिए बहुत शानदार नतीजे सामने आये हैं।
2014 में आया था यूपीआई
यूपीआई अप्रैल 2014 में पेश किया गया था, जिसके जरिये हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे मोबाइल डिवाइस के माध्यम से तत्काल पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। इस साल नवंबर तक 143 बैंक यूपीआई प्लेटफॉर्म पर थे। वहीं इस पर बढ़ कर 121.87 करोड़ रुपये की हो गई। वहीं गूगलपे के उपयोगकर्ताओं की संख्या पिछले साल सितबंर में 2.2 करोड़ थी, जो इस साल सितंबर तक 6.7 करोड़ हो गयी।
यह भी पढ़ें - महारानी को चाहिए ट्विटर हैंडलर, वेतन मिलेगा 47 लाख रुपये
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications