रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि टिकट बुक करने के लिए वेंडर और एजेंट की व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है ताकि टिकटिंग प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके।
नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि टिकट बुक करने के लिए वेंडर और एजेंट की व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है ताकि टिकटिंग प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके। बता दें कि वर्ष 2020-21 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए गोयल ने यह भी कहा कि अब सबके हाथ में मोबाइल है जिससे लोग टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से लोग बल्क टिकट निकालते थे और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि गोयल ने कहा कि अब वेंडर और टिकटिंग एजेंट की व्यवस्था खत्म करने की जरूरत है। लोगों के पास मोबाइल है और वे खुद टिकट निकाल सकते हैं। किसी को मदद चाहिए तो वह मंत्रालय के टिकट केंद्रों पर जाकर टिकट निकलवा सकते हैं। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की खाली जमीन पर 20,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन करने का लक्ष्य दिया है। गोयल ने दावा किया कि भारतीय रेलवे विश्व की पहली रेलवे बनेगी, जिससे जीरो प्रदूषण होगा।
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे जो अलग अलग विभागों में बंटी थी, विभागीय खींचतान से रेलवे में मतभेद रहता था, उस समस्या को समाप्त करने का साहस इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सबके साथ चर्चा करके हमने 8 सेवाओं को मिलाकर एक इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस बनाने का साहसिक निर्णय लिया है। गोयल ने कहा कि मार्च 2014 तक देश के रेलवे स्टेशनों पर मात्र 143 एस्केलेटर्स और 97 लिफ्ट लगाई गई थी, लेकिन पिछले 5 वर्षों में 519 नए एस्केलेटर्स लगे और 391 लिफ्ट लगाई गईं। गोयल ने कहा कि अगले 4 वर्षों में 600 एस्केलेटर्स और 1,100 लिफ्ट लगाई जाएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications