नयी दिल्ली। निवेश के लिहाज से म्यूचुअल फंड एक शानदार ऑप्शन है। म्यूचुअल फंड में भी एसआईपी के जरिये निवेश सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए एसआईपी करते रहें तो आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है। यानी आपका पैसा लंबी अवधि में कुछ हजार से करोड़ों में पहुँच सकता है। मगर ध्यान रहे कि यहां लंबी अवधि का मतलब 20 साल या उससे अधिक का समय है। सिप या एसआईपी एक ऐसा निवेश रूट है, जिसमें आपको हर महीने बहुत छोटी रकम निवेश करनी होती है। सिप की एक खास बात यह भी है कि इससे निवेशक की जेब पर बहुत अधिक बोझ नहीं पड़ता। कम पैसे का निवेश करने के चलते निवेशक पर निवेश का भी कोई दबाव नहीं रहता। यहां हम आपको कुछ ऐसे एसआईपी ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जिनमें आप 20 सालों में करोड़ों रुपये की पूँजी बना सकते हैं।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड
20 साल में इस फंड का एसआईपी रिटर्न 18.22 फीसदी रहा है। यानी इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश करने पर 20 सालों में यह राशि 28.42 लाख रुपये हो जाती। अगर हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी की जाये तो 18.22 फीसदी रिटर्न के लिहाज से निवेश की गयी रकम हो जायेगी 2.90 करोड़ रुपये। इस फंड में आप कम से कम 100 रुपये की एसआईपी भी कर सकते हैं। वहीं न्यूनतम निवेश की रकम 100 रुपये है।
टाटा मिडकैप ग्रोथ फंड
20 साल में इस फंड का एसआईपी रिटर्न 18.10 फीसदी रहा है। यानी इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश करने पर 20 सालों में यह राशि 27.84 लाख रुपये हो जाती। अगर हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी की जाये तो 18.10 फीसदी रिटर्न के लिहाज से निवेश की गयी रकम हो जायेगी 2.89 करोड़ रुपये। इस फंड में आप कम से कम 500 रुपये की एसआईपी भी कर सकते हैं। वहीं न्यूनतम निवेश की रकम 5000 रुपये है।
फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड
20 साल में इस फंड का एसआईपी रिटर्न 17.70 फीसदी रहा है। यानी इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश करने पर 20 सालों में यह राशि 26.04 लाख रुपये हो जाती। अगर हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी की जाये तो 17.70 फीसदी रिटर्न के लिहाज से निवेश की गयी रकम हो जायेगी 2.66 करोड़ रुपये। इस फंड में आप कम से कम 500 रुपये की एसआईपी भी कर सकते हैं। वहीं न्यूनतम निवेश की रकम 5000 रुपये है।
एचडीएफसी टैक्ससेवर फंड
20 साल में इस फंड का एसआईपी रिटर्न 17.36 फीसदी रहा है। यानी इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश करने पर 20 सालों में यह राशि 24.58 लाख रुपये हो जाती। अगर हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी की जाये तो 17.36 फीसदी रिटर्न के लिहाज से निवेश की गयी रकम हो जायेगी 1.86 करोड़ रुपये। इस फंड में आप कम से कम 500 रुपये की एसआईपी भी कर सकते हैं। वहीं न्यूनतम निवेश की रकम 500 रुपये है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एफएमसीजी फंड
20 साल में इस फंड का एसआईपी रिटर्न 16.28 फीसदी रहा है। यानी इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश करने पर 20 सालों में यह राशि 20.41 लाख रुपये हो जाती। अगर हर महीने 10 हजार रुपये की एसआईपी की जाये तो 16.28 फीसदी रिटर्न के लिहाज से निवेश की गयी रकम हो जायेगी 2.24 करोड़ रुपये। इस फंड में आप कम से कम 100 रुपये की एसआईपी भी कर सकते हैं। वहीं न्यूनतम निवेश की रकम 5000 रुपये है।
यह भी पढ़ें - SIP : टॉप 5 स्कीम, केवल 500 रु महीने से निवेश संभव
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications