PLFS survey: सरकार की पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (Periodic labour force Survey) में बेरोजगारी को लेकर कई बड़े खुलासे हुए है. इस सरकारी सर्वे में यह पता चला है कि शहरी इलाकों में पुरुषो में बेरोजगारी दर घटा है, लेकिन महिलाओं में बेरोजगारी दर पिछले चार तिमाही के उच्चतम स्तर यानी 9 फीसदी पर है.

स्टैटिस्टिक्स और प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन मंत्रालय (Statistics and Programme implementation Ministry) द्वारा पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे(पीएलएफएस) जारी किया जाता है. यह सर्वे देश में हो रहे बेरोजगार और रोजगार दर के बारे में बताता है.
पीएलएफएस सर्वे के मुताबिक पुरुषो में बेरोजगारी दर (unemployment rate) पिछली तिमाही 6.1 फीसदी से घटकर 5.8 प्रतिशत रह गया है. वहीं महिलाओं में बेरोजगारी दर पिछले चार तिमाही में सबसे ज्यादा है. महिलाओं में बेरोजगारी दर 9 फीसदी पहुंच गया है.
वहीं इस वित्तीय वर्ष 2024-2025 में महिलाओं का बेरेजोगारी दर सबसे उच्चतम स्तर पर है. इस समय महिला बेरोजगारी दर 9.1 फीसदी है.
कितना रहा लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट?
पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक महिलाओं में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट (Labour Force Participation Rate) भी कम हुआ है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट (एलएफपीआर) इस साल की पहली तिमाही 25.6 फीसदी से घटकर 25.2 फीसदी ही रह गया है.
इसमें अच्छी बात ये रही कि साल 2024 के अब तक दो तिमाहियों मेंं महिला एलएफपीआर 25 फीसदी से ऊपर ही रहा है. इसके अलावा अगर पुरुषों के एलएफपीआर की बात करें तो इस साल के पहले तिमाही यानी 74.4 फीसदी से बढ़कर यह पिछली तिमाही में 74.7 फीसदी हो गया है.
महिलाओं के स्व रोजगार में आई कमी
इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि पिछले साल के चार तिमाहियों के मुकाबले इस बार महिलाओं में स्व रोजगार कम देखने को मिला रहा है.
वहीं लोग सबसे ज्यादा सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम कर रहे हैं. इस सर्वें की माने तो सर्विस सेक्टर में रोजगार 12 तिमाही के उच्चतम स्तर 62.4 पर है. जिसका मतलब है कि लोगों को सबसे ज्यादा रोजगार सर्विस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से मिला है.
ऐसा कहा जा रहा है की सरकार पीएलएफएस (पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे) में सुधार करने पर विचार कर रही है. स्टैटिस्टिक्स और प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन मंत्रालय पीएलएफएस के मंथली नंबर पर बदलाव कर सकता है. ताकि सर्वे में बेहतर तरीके से आकलन किया जा सकें.
क्या है पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे?
पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे स्टैटिस्टिक्स और प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है. यह लेबर फोर्स पार्टिसिपेंट रेट (Labour Force Participate Rate), वकर पॉपुलर रेश्शु (Work Popular Ratio) और अनेम्पलॉपेंट रेट (unemployment Rate) जारी करता है. जिसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार और बेरोजगारी दर कितना है. यह वार्षिक आधार पर रोजगार-बेरोजगारी के आँकड़े प्रदान करता है और शहरी क्षेत्रों के लिए प्रमुख रोजगार-बेरोजगारी दर का तिमाही अनुमान भी देता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications