PM Awas Yojana in Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घर खरीदारों के लिए बड़े ऐलाए किए हैं. इसके तहत उन्होंने सरकारी स्कीम PM आवास योजना को लेकर ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने बजट में बताया कि इस स्कीम के तहत 3 करोड़ और घर बनाने की बात कही है. साथ ही अर्बन हाउसिंग प्लान के तहत ब्याज दरों में छूट को मंजूरी दी है.
बजट में घर खरीदारों के लिए बड़े ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे. साथ ही अर्बन हाउसिंग प्लान के तहत घर खरीदारों को ब्याज दरों में छूट दी जाएगी. वित्त मंत्री ने अर्बन हाउसिंग मिशन के तहत इस साल 10 लाख करोड़ का आवंटन किया है. 5 साल में शहरी हाउसिंग पर 2.2 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है. साथ ही राज्यों को स्टाम्प ड्यूटी घटाने की गुजारिश की है.
PM आवास योजना
मौजूदा सरकार ने जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लॉन्च किया था, जोकि ग्रामीण भारत और शहरी भारत दोनों जगहों में रहने वालों के लिए है. बता दें कि PM आवास योजना के तहत सरकार होम लोन पर सब्सिडी देती है. हालांकि, ये सब्सिडी अमाउंट घर के साइज और इनकम पर निर्भर करती है. इस स्कीम के तहत बैंकों को कम ब्याज दर पर होम लोन मुहैया करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इस स्कीम के तहत होम लोन के लिए अधिकतम रीपेमेंट अवधि 20 साल है.

PM आवास योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
PM आवास योजना के के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं. जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं. अप्लाई करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, संपत्ति डॉक्युमेंट्स की जरूरत रहेगी. फिर मेन पेज पर 'नागरिक आकलन' का ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर 'ऑनलाइन अप्लाई' के ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 'इन सीटू स्लम रिडेवलपमेंट' के ऑप्शन पर जाएं, जिसमें आधार नंबर और नाम भरें.फिर डीटेल्स को वेरिफाई करें. अब फ़ॉर्मेट ए खुलेगा. इसमें राज्य का नाम, जिले का नाम, शहर का नाम, योजना क्षेत्र/ विकास क्षेत्र, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, पिता का नाम, आदि जानकारी डालें. इसके बाद सारी जानकारी अच्छे से भरें और फिर कैप्चा भरकर आवेदन को सेव कर लें। यह सबमिट करते ही आपका प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन हो जाएगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications