PM Internship Scheme 2025: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ा दी है। इससे उन छात्रों को एक अप्लाई करने का अच्छा मौका मिलेगा जो पहले रजिस्ट्रेशन करने से चूक गए थे। इससे कई युवाओं को अलग-अलग सेक्टर्स में इंटर्नशिप का फायदा उठाने को मिलेगा। नई डेडलाइन अब 31 मार्च, 2025 है, इच्छुक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने और अपनी प्रोफ़ाइल बनाने के लिए अधिक समय मिल गया है।

इतने जिलों में इंटर्नशिप करने का मौका (PM Internship Scheme 2025 Details)
शुरुआत में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 12 मार्च तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस योजना के पायलट प्रोसेस के दूसरे दौर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 730 जिलों के एक लाख से अधिक उम्मीदवारों को टॉप कंपनियों के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरुआत कब हुई? (PM Internship Scheme 2025 Eligibility)
पिछले साल जुलाई में केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम इंटर्नशिप योजना की घोषणा की थी। इसका फोकस भारत में लाखों छात्रों को प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान करना है।
चयनित उम्मीदवार 500 टॉप कंपनियों के साथ इंटर्नशिप करेंगे, जिससे उनके कौशल में बढ़त होगी और उनके करियर की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री में ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है।
इंटर्नशिप के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड (PM Internship Scheme News)
इंटर्नशिप के दौरान सरकार हर महीने ₹5,000 की वित्तीय सहायता देती है जिसमें ₹4,500 सरकार और ₹500 इंटर्नशिप देने वाली कंपनी प्रदान करती है। वहीं इंटर्नशिप शुरू करने के लिए सरकार ₹6,000 का एकमुश्त अनुदान राशि भी उपलब्ध कराती है।
इसके अलावा योजना के तहत सभी इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत बीमा कवर भी मिलता है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस योजना के लिए आपकी उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, उन उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएट (BA, B.Sc, B.Com, BBA, BCA, B.Pharma आदि) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा IIT, IIM, IISER, NID के ग्रेजुएट्स, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट, CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA या मास्टर डिग्री धारक, पहले से सरकारी इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवार और जिनके माता-पिता सरकारी नौकरी में स्थायी कर्मचारी हैं, उन्हें योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications