PM Internship Scheme: आज 12 अक्टूबर के दिन दशहरा के इस शुभ अवसर पर 1 करोड़ युवाओं को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है. आज शाम 5 बजे से पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी. इस योजना से युवाओं के करियर में काफी मदद मिलेगी. चलिए जानते हैं कि पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है और इसमें अप्लाई करने के लिए कौन- से डॉक्यूमेंट्स तैयार करने होंगे ?

केंद्रीय बजट 2024-25 में निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत आने वाले 5 सालों में एक करोड़ युवाओं का इंटर्नशिप दी जाएगी. ये इंटर्नशिप देश की टॉप 500 कंपनियां द्वारा ऑफर की जाएगी. वहीं इंटर्नशिप में सलेक्ट होने वाले युवाओं को हर महीने 5000 रुपये दिए जाएंगे.
इन 5000 रुपये में से सरकार की तरफ से 4500 रुपये स्टाइपेंड के रूप में ऑफर किए जाएंगे. वहीं 500 रुपये कंपनी की तरफ से दिए जाएंगे.
PM Internship Scheme: कब तक होगा रजिस्ट्रेशन?
अगर आप पीएम इंटर्नशिप योजना में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप आज शाम बजे से इसमे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं ये रजिस्ट्रेशन 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा. जो भी व्यक्ति इस स्कीम के तहत चुना जाएगा, उसे 27 अक्टूबर से 7 नवंबर 2024 के बीच जानकारी मिल जाएगी.
इसके अलावा 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच कंपनी की तरफ से युवाओं को ऑफर दे दिया जाएगा. इस स्कीम के तहत पहला बैच 2 दिसंबर 2024 को शुरू होगा. वहीं इसमें 12 महीने के लिए इंटर्नशिप ऑफर की जाएगी. इस इंटर्नशिप से सिर्फ युवाओं को काफी कुछ सिखने को नहीं मिलेगा, बल्कि इससे उन्हें करियर में आगे बढ़ने में भी काफी मदद मिलेगी.
चलिए अब फटाफट जान लेते हैं कि इस इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी?
PM Internship Scheme:कौन-से डॉक्यूमेंट है जरूरी?
अगर आप पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ये ध्यान रखें की आपकी उम्र सीमा 21 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए. इसके साथ ही आप कोई फुल टाइम जॉब ना कर रहे हों. यह भी ध्यान देने वाली बात है कि अगर किसी उम्मीदवार के परिवार में से कोई सरकारी कर्मचारी है, तो वे इस योजना का फायदा नहीं ले पाएंगे.
इसके साथ ही अगर आपने आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों से पढ़ाई पूरी की है, तो भी आप इस योजना के लिए अप्लाई नहीं कर सकतें.
इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको आधार कार्ड, एजुकेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होगी. वहीं पासपोर्ट साइट फोटो भी चाहिए होगा. इसके अलावा कुछ केसिस में सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी मांगा जा सकता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications