नई दिल्ली, दिसंबर 8। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आने वाले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि या पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त जारी कर सकती है। एक अनुमान के अनुसार 15 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच किसानों के खाते में पैसा आ सकता है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत बहुत से किसान ऐसे होंगे जिन्हें 2,000 रुपये के बजाय 4,000 रुपये मिलेंगे। दरअसल ऐसे किसानों को 9वीं और 10वीं किस्त का पैसा मिलेगा। यही कारण है कि उन्हें अधिक पैसा मिलेगा। इन किसानों को पीएम किसान योजना की नौवीं किस्त का पैसा नहीं मिला। आगे जानिए इस स्कीम से जुड़े नये नियम और पैसे आए या नहीं ये चेक करने का तरीका।
पैसा लेने के लिए करें ये काम
पीएम किसान योजना के तहत राशन कार्ड और घोषणा पत्र को जरूरी बना दिया किया है। आवेदन करने वालों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, खतौनी, बैंक डिटेल के साथ साथ घोषणा पत्र और बाकी जरुरी दस्तावेज देने होंगे। दरअसल ये कदम फर्जी आवेदनों को रोकने के लिए उठाया गया है। सरकार का मकसद पीएम किसान योजना में कुछ दस्तावेजों को अनिवार्य करके फर्जीवाड़े को रोकना है। कोई भी इन दस्तावेजों के बिना आवेदन नहीं कर सकता। जिन लोगों ने ये दस्तावेज नहीं दिए हैं तो उनका पैसा रुक सकता है।
3 साल पुरानी योजना
पीएम किसान योजना मोदी सरकार की कई खास योजनाओं में से एक है। इस योजना का ऐलान घोषणा दिसंबर 2018 में किसानों को आर्थिक समर्थन देने के लिए किया गया था ताकि उन्हें वित्तीय सहायता दी सके। फिर पीएम मोदी की तरफ से फरवरी 2019 में इस योजना को मंजूरी दी गयी। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में ही किसानों की मदद के लिए इस योजना के तहत 43,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
सालाना 6 हजार रु
वे किसान, जो पीएम किसान के दायरे में आते हैं, उन्हें सरकार से हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। ये पैसा 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। भूमिधारी किसान, जिनके नाम पर खेती वाली भूमि हो, पीएम किसान योजना के तहत फायदा उठा सकते हैं। पर संस्थागत भूमिधारक और टैक्स का भुगतान करने वाले इस योजना के तहत पात्र नहीं होते।
एसएमएस के माध्यम से जानकारी
वे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जो इस योजना का हिस्सा हैं, वे आधिकारिक सिस्टम के जरिए जनरेट एसएमएस के माध्यम से किसानों को पैसा मिलने की मंजूरी को सूचित करेंगे। वे किसान, जो पीएम किसान योजना के तहत लाभ के पात्र हैं, सरकार के आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर किसान कॉर्नर की मदद से बेनेफिशयरी स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक
वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर किसान कॉर्नर नामक सेक्शन दिखेगा, वहां 'बेनेफिशयरी स्टेटस' नामक एक टैब होता है। उस पर क्लिक करें। आप डायरेक्ट https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus.aspx लिंक पर भी जा सकते हैं। इस पेज पर पहुंचने के बाद, कोई एक डिटेल दर्ज करें, जिनमें आधार संख्या, पीएम किसान खाता संख्या या आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर शामिल है। फिर डिटेल भरने के बाद, गेट डेटा ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आप बेनेफिशयरी स्टेटस देख पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications