PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment Credited: जिस पल का किसानों को लंबे समय से इंतजार था वह पल आ गया है। देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी किया है।

कई किसानों को यह पैसा मिल चुका है वहीं, कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं आप आसानी से चेक कर सकते हैं।
इतने रुपये की मिलती है आर्थिक मदद
इस योजना से किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। हालांकि पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत यह राशि 2000 - 2000 रुपये की तीन किश्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
पीएम किसान योजना का पैसा आपके खाते में आया या नहीं ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना पड़ेगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुलेगा. यहां आपको Farmer's Corner पर क्लिक करना होगा।
- आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे पर आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
- स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करना पड़ेगा।
- अब आपको अपना आधार नंबर को एंटर करना पड़ेगा।
- फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, उसे फिल करना पड़ेगा।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Get Data पर क्लिक करना है।
- अब आप स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी देख पाएंगे।
इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। आपको बता दें कि जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय नाम, जन्म तिथि, एड्रेस, जेंडर आदि किसी तरह की गलती की थी उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं।
वहीं, जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अगर आपको इस योजना से ट्रांसफर हुए पैसे का मैसेज नहीं आया है तो घबराइए मत आप बैंक अकाउंट में पासबुक एंट्री करवा कर भी चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications