PM Kisan 20th Installment Date: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. उम्मीद है कि 19 या फिर 20 जुलाई के बीच किसानों के खातों में 20वीं किस्त जमा हो जाएगी. हालांकि, इस बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
20वीं किस्त को लेकर इंतजार
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. जून महीने से ही किसान इस उम्मीद में बैठे हैं कि उन्हें योजना के तहत 2,000 रुपए कब मिलेंगे. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी सूत्रों से पता चला है कि पीएम किसान योजना की यह किस्त आज यानी 19 जुलाई या कल 20 जुलाई को किसानों के खातों में आनी शुरू हो सकती है. बता दें कि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सरकारी सूत्रों का कहना है कि 20वीं किस्त की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो 19 से 20 जुलाई के बीच 2,000 रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. इससे पहले खबर थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान यह किस्त जारी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
किसान जल्द निपटा लें ये काम
कृषि मंत्रालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे कुछ जरूरी काम निपटा लें, ताकि उन्हें समय पर किस्त मिल जाएय इसके लिए किसानों को ई-केवाईसी पूरा करना होगा. साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक हो. किसानों को अपने बैंक डिटेल्स जैसे IFSC कोड और खाता नंबर की जांच कर लेनी चाहिए.
इसके अलावा किसानों को भूमि रिकॉर्ड को दुरुस्त करना होगा और लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना होगा. उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेटेड हो.
More From GoodReturns

Rule Changes from 1 April : LPG, Tax और PAN में बड़ा झटका! 1 अप्रैल से नए नियम लागू, जाने क्या-क्या बदल रहा है

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications