नयी दिल्ली। दो दिन पहले 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त जारी की। सातवीं किस्त जारी होते ही पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रु पहुंच गए। पीएम मोदी ने इस दौरान 6 राज्यों के किसानों से बात भी की। बता दें कि करीब 9 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त का पैसा मिला। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आपको 2000 रु किस्त नहीं मिली तो इसके लिए शिकायत की जा सकती है। आइए जानते हैं वे टोल फ्री नंबर, जिन पर कॉल करके आप शिकायत कर सकते हैं।
कैसे करें शिकायत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी की तरफ से जारी की गई सातवीं किस्त का पैसा सभी को नहीं मिला। इसकी वजह ये है कि बहुत से किसानों के नाम पुरानी लिस्टों में शामिल थे। हालांकि नयी लिस्ट में उनका नाम नहीं हैं। अगर आप भी ऐसे किसानों में शामिल हैं तो परेशान न हों। आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
कृषि मंत्रालय के शिकायत नंबर
आप सीधे कृषि मंत्रालय में भी शिकायत कर सकते हैं। यहां हम आपको वे सारे नंबर देंगे जिन पर आप शिकायत कर सकते हैं। पीएम किसान टोल फ्री नंबर -18001155266, पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर - 155261, पीएम किसान लैंडलाइन नंबर - 011-23381092, 23382401, पीएम किसान की नई हेल्पलाइन - 011-24300606। इसके अलावा आप पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन नंबर (0120-6025109) पर कॉल कर सकते हैं। आप pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर मैन्यू में देखें और ‘फार्मर कार्नर' में जाएं। यहां आपको ‘लाभार्थी सूची' मिलेगी उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल देनी होगी। फिर 'Get Report' पर क्लिक करें। इतना करने पर आपको लिस्ट में अपना नाम दिखेगा। अब लिस्ट की एक कॉपी डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर रखें।
इस बार लेट आया पैसा
पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त का पैसा 1 दिसंबर से ही भेजा जाना था। मगर इसमें देरी हुई है। सरकार ने किसानों को योजना के तहत पैसा 25 दिसंबर को भेजा। बता दें कि पीएम किसान योजना मोदी सरकार के किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 2-2 हजार रु की 7 किस्तें भेजी जा चुकी हैं।
1 करोड़ से अधिक किसान लिस्ट से बाहर
पहले पीएम किसान के तहत लाभार्थियों की संख्या 11 करोड़ के करीब थी। अब ये घट कर 9.97 करोड़ रह गई। सरकार ने करीब 1.03 लोगों को इस योजना से बाहर कर दिया। असल में पीएम किसान के तहत करोड़ों ऐसे किसानो ने भी अपना नामांकन करा रखा था, जो पात्र नहीं थे। सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने करोड़ों लोगों को योजना के पोर्टल से हटा दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications