नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की मदद के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है।
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों की मदद के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन में ऐसी योजनाएं बेहद कारगर साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऐसी ही एक योजना है। इस योजना में किसानों के अकाउंट में सीधा पैसा भेजा जाता है। अगर आपने इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा रखा है और अभी तक आपके खाते में 2000 रुपए की किस्त नहीं आई है तो इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। PM Kisan : नहीं आए खाते में 2000 रुपए तो जानिए क्या करें?
1 अगस्त से शुरू होगी छठी किश्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 9.85 करोड़ लोगों को लाभ मिल चुका है। मोदी सरकार, 2000 रुपये की छठी किश्त 1 अगस्त से भेजना शुरू करेगी। इससे पहले सरकार ने किसानों के मोबाइल फोन पर एक महत्वपूर्ण संदेश भेजा है, जो किसानों के बड़े काम का है। इसमें लिखा है कि प्रिय किसान, अब आप अपने आवेदन की स्थिति पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके जान सकते हैं। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सीधे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। मतलब साफ है कि सरकार चाहती है कि जिस भी किसान को दिक्कत है वो सीधे कृषि मंत्रालय के फोन नंबर पर संपर्क करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पैसा मिल सके। इस स्कीम के तहत सरकार खेती करने में सहायता के लिए तीन किश्त में 6000 रुपये देती है।
अब तक 9.54 करोड़ का डाटा वेरीफाई
देश में करीब 1.3 करोड़ किसानों को आवेदन के बाद भी पीएम किसान स्कीम का पैसा नहीं मिल सका है। क्योंकि या तो उनका आधार नहीं लगा है या फिर रेवेन्यू, आधार और बैंक अकाउंट और फोन नंबर में मिस्टेक है। ऐसे लोग इस नंबर पर अपना स्टेटस जानकार गलती को सुधार सकते हैं। किसी अधिकारी की लापरवाही से वेरीफिकेशन नहीं हो रहा है तो भी बता सकते हैं। पीएम-किसान स्कीम के सीईओ के मुताबिक अगस्त से जो पैसा भेजा जाएगा वो स्कीम की छठीं किश्त होगी। अब तक इस स्कीम के तहत 9.54 करोड़ का डाटा वेरीफाई हो चुका है।
इन नंबरों पर भी ले सकते हैं मदद
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
- ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
2000 रुपए नहीं आए खाते में तो क्या करें
- बता दें कि पात्र होने के बावजूद अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिला है तो हो सकता है कि आपके रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी हो।
- कोई भी गलती आप ऐसे आसान स्टेप से ठीक कर सकते हैं।
- पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर क्लिक करें।
- यहां आपको फार्मर कॉर्नर मिलेगा।
- इसके अंदर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
- अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
- अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने स्थानीय राजस्व अधिकारी यानी लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications